फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi IGI Airport police nabbed father son duo who thug hotels by posing them as big name of Punjab

दिल्ली: खुद को पंजाब का प्रभावशाली शख्स बताकर पिता-पुत्र होटल में करते थे मौज-मस्ती, लाखों का बिल आने पर ऐसे हो जाते थे फरार

Fri, 21 Jan 2022 11:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 21 Jan 2022 11:44 AM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस ने होटल से युवक का मोबाइल नंबर, उसका पासपोर्ट और उस पेमेंट की जानकारी हासिल की, जिसके जरिए युवक ने होटल को पेमेंट किया था।

विज्ञापन
Delhi IGI Airport police nabbed father son duo who thug hotels by posing them as big name of Punjab
फाइल फोटो - फोटो : istock

विस्तार

खुद को पंजाब का प्रभावशाली शख्स बताकर महंगे होटलों में मौजमस्ती करना पिता-पुत्र का शौक था और जब होटल का बिल देने की बारी आती थी तो दोनों होटलकर्मियों को झांसा देकर फरार हो जाते थे। दिल्ली के एयरोसिटी स्थित एक होटल में रूककर मौज मस्ती करना पिता पुत्र को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


लाखों का बिल होने पर आरोपी होटलकर्मियों को झांसा देकर फरार हो गए थे और अपना ठिकाना दूसरे होटल में बना लिया था। लेकिन होटल की ओर से मिली शिकायत के बाद आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और पिता पुत्र को महिपालपुर स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने होटलों में धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार इनकी पहचान जालंधर पंजाब निवासी नवदीप सिंह और उसके पिता कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। एयरो सिटी स्थित एक होटल प्रबंधन ने नवंबर माह में आईजीआई एयरपोर्ट थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की। शिकायत में बताया कि एक युवक 11 अगस्त को उसके होटल में आकर ठहरा। कुछ दिन बाद उसके साथ उसके माता-पिता भी होटल में आकर रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी 25 दिन होटल में ठहरे

आरोपी होटल में 25 दिन ठहरे। इस दौरान आरोपियों ने होटल की सारी सुविधाओं का लाभ उठाया। होटल प्रबंधन जब उनसे बिल देने के लिए कहते थे तो कोई ने कोई बहाना बनाकर उनकी बातों को टाल देते थे। वह बताते थे कि पंजाब में उनका काफी रूतबा है और वह पैसों की चिंता न करें। उन्हें पैसे मिल जाएंगे। लेकिन जब बिल 3.40 लाख रुपये का हो गया तो होटल प्रबंधन उनपर पैसे का पेमेंट करने का दवाब बनाने लगा।
 
आरोपियों ने 4 सितंबर को दस और पचास हजार रुपये का पेमेंट ऑनलाइन कर दिया। 4 सितंबर की शाम आरोपी युवक के माता-पिता होटल से चले गए। जबकि अगले दिन आरोपी युवक दो घंटे में आने की बात कहकर होटल से चला गया। उसके बाद से वह नहीं आया। होटल वालों ने युवक के दिए नंबर पर काफी संपर्क किया लेकिन उनका संपर्क नहीं हो पाया। उसके बाद होटल की ओर से एयरपोर्ट थाने में शिकायत की गई।

ऐसे पकड़े गए आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने होटल से युवक का मोबाइल नंबर, उसका पासपोर्ट और उस पेमेंट की जानकारी हासिल की, जिसके जरिए युवक ने होटल को पेमेंट किया था। तकनीकी जांच के दौरान 19 जनवरी को पुलिस को पता चला कि दोनों पिता-पुत्र महिपालपुर स्थित एक होटल में डेरा जमाए हुए हैं। जहां से पुलिस ने देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और उनका कहना है कि अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे ठगी के मामलों की जानकारी लेकर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed