फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi husband faces sexual assault charge when took pregnant wife to hospital read detail

दिल्ली: गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाना पड़ा भारी, दुष्कर्म केस में फंसा पति, जानिए क्या है मामला

Wed, 18 Jan 2023 09:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Jan 2023 09:42 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, 17 साल की किशोरी पति के साथ आदर्श नगर इलाके में रहती है। सोमवार को वह बाबू जगजीवन राम अस्पताल में गर्भावस्था परीक्षण करवाने के लिए आई थी।

विज्ञापन
delhi husband faces sexual assault charge when took pregnant wife to hospital read detail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नई दिल्ली के महेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। नाबालिग गर्भावस्था परीक्षण कराने के लिए अस्पताल गई थी। उसकी उम्र कम होने से डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग के पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 साल की किशोरी पति के साथ आदर्श नगर इलाके में रहती है। सोमवार को वह बाबू जगजीवन राम अस्पताल में गर्भावस्था परीक्षण करवाने के लिए आई थी।
विज्ञापन


कम उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने उससे पहचान पत्र दिखाने के लिए के लिए कहा। इसमें नाबालिग होने का खुलासा होने पर डॉक्टरों ने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग करवाई तो पता चला कि स्कूल में पढ़ने के दौरान उसकी युवक से दोस्ती हो गई थी। युवक ने एक दिन उसके गले में मंगलसूत्र डाल दिया। बाद में दोनों ने शादी कर ली। रजामंदी से उसने शारीरिक संबंध बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed