फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi hospitals alerted for H3N2 Influenza fever clinics being set up

H3N2 Influenza: अलर्ट हुए दिल्ली के अस्पताल, बनाए जा रहे हैं फीवर क्लीनिक, हो रही है अतिरिक्त बेड की व्यवस्था

Sat, 11 Mar 2023 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Mar 2023 09:48 PM IST
सार

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पूरी तरह से इस इन्फ्लूएंजा से लड़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Delhi hospitals alerted for H3N2 Influenza fever clinics being set up
H3N2 Virus - फोटो : Istock

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों को देखते हुए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश को मानने का आदेश दिया है। साथ ही अस्पताल में ऐसे मरीजों के लिए अलग से वार्ड व बेड आरक्षित करने को कहा है। 

विज्ञापन

अस्पतालों ने भी अपने स्तर पर फीवर क्लीनिक बनाए हैं। साथ ही संक्रमित लोगों की जांच की जा रही है। डॉक्टरों की माने तो अस्पताल में आने वाले ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी से पीड़ित है। कुछ मरीजों में जांच के बाद निमोनिया निकल रहा है। वहीं कुछ मरीजों को सांस लेने व लंबे दिनों तक खांसी और बुखार की शिकायत दिख रही है। इसके अलावा बुखार, थकान, शरीर में दर्द सहित अन्य की परेशानी भी समस्या को बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पूरी तरह से इस इन्फ्लूएंजा से लड़ने के लिए तैयार है। अस्पताल में फिलहाल एच3एन2 वायरस से पीड़ित कोई मरीज भर्ती नहीं है। अस्पताल में 20 आइसोलेशन के बिस्तर ऐसे मरीजों के आरक्षित किए गए हैं। इन सभी पर ऑक्सीजन और बाइपेप की सुविधा उपलब्ध है। 

विज्ञापन

डॉक्टर सुरेश ने बताया कि आईसीएमआर के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। अस्पताल के कर्मचारियों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। वहीं लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज व सुचेता कृपाल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष गिरी ने बताया कि अस्पताल में एच3एन2 को देखते हुए फीवर क्लीनिक बनाया गया है। 

इसके अलावा कुछ बिस्तर भी रिजर्व किया गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में निमोनिया के कुछ मरीज भर्ती हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा जीटीबी, सफदरजंग, एम्स, डीडीयू सहित अन्य अस्पतालों में भी इसे लेकर व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed