फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi home isolation will create problem as in most of the places oxygen cylinders supply to hospitals

दिल्ली: होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की बढ़ी परेशानी, अस्पतालों को हो रही ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति

Wed, 28 Apr 2021 12:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 28 Apr 2021 12:46 AM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण दिल्ली के मौजूदा हालात में ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत से सैकड़ों मरीजों की जिंदगियां खतरे में है। पिछले तीन चार दिनों से लोगों को मायापुरी, नारायणा सहित दिल्ली के अलग अलग इलाकों में खाली ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही थी।

विज्ञापन
Delhi home isolation will create problem as in most of the places oxygen cylinders supply to hospitals
होम आईसोलेशन वालों को मिला ऑक्सीजन सिलिंडर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण दिल्ली के मौजूदा हालात में ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत से सैकड़ों मरीजों की जिंदगियां खतरे में है। पिछले तीन चार दिनों से लोगों को मायापुरी, नारायणा सहित दिल्ली के अलग अलग इलाकों में खाली ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही थी।

विज्ञापन


इससे उन मरीजों की सांसें चल रही थीं, जिन्हें अस्पताल में बेड नहीं मिलने की वजह से होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन सिलिंडर पर रखा गया। ऑक्सीजन की फ्री डिलिवरी बंद होने के बाद मायापुरी में भारी सुरक्षा के बीच केवल अस्पतालों के लिए ही मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में कोविड संक्रमितों के रिश्तेदार और तीमारदार पूरे दिन ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ भटकते रहे।
विज्ञापन


ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति के लिए मायापुरी में एक सुरक्षाकर्मी ने मरीज के परिजन को बताया कि यहां से सिलिंडर नहीं मिल सकता है। यहां से केवल अस्पतालों को ही आपूर्ति की जा रही है। वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मोतीनगर में खाली सिलिंडर ले जाने पर ऑक्सीजन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदार ने रोते हुए कहा कि मैं तो ऑक्सीजन के लिए दर दर भटक रहा हूं, अब मिलने का क्या फायदा जब उनके चाचा की जान खतरे में हैं। सिलिंडर में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले एक प्लांट के नंबर पर आईवीआरएस के जरिये जानकारी दी जा रही है कि अब आपूर्ति बंद हो चुकी है। लोगों के सामने समस्या है कि अगर जरूरत हो तो ऑक्सीजन कब, कहां और कैसे लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed