फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi high court comment this is court not a casino that litigants should bet on gambling by wearing the mask of legal claim

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी: कोर्ट है... कसीनो नहीं कि कानूनी दावे का मुखौटा पहना कर जुए के दांव लगाएं वादकारी

Tue, 05 Jul 2022 06:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Jul 2022 06:48 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने यह बात एक ऐसे मामले में कही जहां संपत्ति की खरीद में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मुकदमा करने वाले को पता चला कि खरीद के लिए हुए पैसों के लेनदेन की जांच होगी तो उसने जांच से बचने के लिए मुकदमा वापस लेने की अनुमति मांगी थी। 

विज्ञापन
delhi high court comment this is court not a casino that litigants should bet on gambling by wearing the mask of legal claim
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानूनी प्रक्रिया का गलत फायदा उठाकर मुकदमे करने वालों को दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ी चेतावनी में कहा कि 'कोर्ट कोई कसीनो नहीं है जहां अपने कानूनी दावे का मुखौटा पहनकर वादकारी जुए के दांव लगाने आ जाएं।' संपत्ति के एक विवाद की सुनवाई कर रहे जस्टिस अनूप जयराम भंभानी ने सोमवार को कहा कि आंखों पर पट्टी बंधी न्याय की देवी से कानून का माखौल बनाने वाले बेईमान मुकदमेबाजों की शरारतें, धोखे व छल छिप नहीं सकते। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अदालतें गंभीर दावों के लिए बनी हैं। फर्जी दावे करने वालों और पकड़े जाने या हार नजर आने पर मुकदमे वापस लेने वालों के लिए नहीं। अगर कोर्ट को लगे की कपट हो रहा है, तो मुकदमेबाजों को कोई लाभ नहीं लेने देना चाहिए, बल्कि ऐसा होने की संभावना खत्म कर देनी चाहिए। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने यह बात एक ऐसे मामले में कही जहां संपत्ति की खरीद में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मुकदमा करने वाले को पता चला कि खरीद के लिए हुए पैसों के लेनदेन की जांच होगी तो उसने जांच से बचने के लिए मुकदमा वापस लेने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने कहा कि मुकदमा वापस लेने का उसे पूर्ण अधिकार नहीं है। कोर्ट बेईमान मुकदमेबाजों से निपटने में निशक्त नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed