फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi High Court: Character of victim is not a criterion for consent in rape cases

दिल्ली हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी- दुष्कर्म मामलों में पीड़िता का चरित्र सहमति का पैमाना नहीं, मजबूर नहीं कर सकते

Sun, 09 Nov 2025 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Nov 2025 04:45 AM IST
सार

अदालत ने कहा कि चाहे किसी महिला का अतीत कैसा भी हो, उसे इच्छा के खिलाफ किसी के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Delhi High Court: Character of victim is not a criterion for consent in rape cases
delhi high court - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि दुष्कर्म के मामलों में पीड़िता के चरित्र को उसकी सहमति का पैमाना नहीं बनाया जा सकता। अदालत ने कहा कि चाहे किसी महिला का अतीत कैसा भी हो, उसे इच्छा के खिलाफ किसी के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन


जस्टिस अमित महाजन की एकल पीठ ने यह टिप्पणी एक विवाहित व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिस पर शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप था। आरोपी ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। 
विज्ञापन


अदालत ने सबूतों में कमियों को देखते हुए मामला रद्द कर दिया, पर यह साफ किया कि किसी महिला के पैसे लेकर साथ जाने का मतलब यह नहीं है कि उसने संबंध के लिए भी सहमति दी। जस्टिस महाजन ने कहा, यहां तक कि कोई महिला जो कुछ राशि के बदले किसी के साथ जाती है, वह भी दुष्कर्म की शिकार हो सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा, वह महिला की पिछली शिकायतों या उसके खिलाफ दर्ज मामलों पर टिप्पणी नहीं करेगा, पर यह नहीं नजरअंदाज किया जा सकता कि उसके बयानों में कई विरोधाभास थे और आरोपों को समर्थन देने के लिए कोई ठोस साक्ष्य नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर रद्द
हाईकोर्ट ने आगाह किया कि समय के साथ कुछ लोग निजी विवादों में बदले की भावना से कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे वास्तविक पीड़ितों को न्याय पाना मुश्किल हो जाता है। हाईकोर्ट ने कहा कि झूठे आरोप किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए जांच में तथ्यों और परिस्थितियों दोनों को संतुलित रूप से देखा जाना चाहिए। अदालत ने पाया, यह मामला संदेहास्पद है और इसमें पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं। इसलिए अदालत ने आरोपी की याचिका स्वीकार करते हुए उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी।

आरोपी का दावा- महिला राशि लेने को तैयार थी
शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसके साथ जबरदस्ती की और शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाए। महिला ने दावा किया कि आरोपी ने उससे करीब आठ लाख रुपये लिए और 10 लाख रुपये और मांगे। धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा। 


वहीं, आरोपी ने महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह पहले भी ऐसे ही मामलों में शामिल रही है और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 के तहत मामले में फंसी थी। आरोपी ने दावा किया कि महिला खुद रकम लेकर उसके साथ समय बिताने को तैयार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed