Delhi : थाने से ढाई करोड़ की हेरोइन गायब, तीन पुलिसकर्मी निलंबित; थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, जांच के आदेश
किशनगढ़ थानाध्यक्ष श्रीनिवास राजोरा को लाइन हाजिर कर जिला उयायुक्त कार्यालय भेज दिया गया है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित गोयल ने जांच के आदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पश्चिम जिले के किशनगढ़ थाने से करीब ढाई करोड़ रुपये की हेरोइन रहस्यमय तरीके से गायब होने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। किशनगढ़ थानाध्यक्ष श्रीनिवास राजोरा को लाइन हाजिर कर जिला उयायुक्त कार्यालय भेज दिया गया है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित गोयल ने जांच के आदेश दिए हैं।
जब मामले ने तूल पकड़ा और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, तो किशनगढ़ थाना पुलिस ने इस ड्रग्स को एक सुनसान जगह से बरामद कर लिया। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 9-10 जून की रात मुनिरका में रहने वाले नेपाली युवा प्रकाश की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच थानाध्यक्ष राजोरा ने इंस्पेक्टर जगजीवन राम को सौंपी।
इसे लेकर थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर जगजीवन के बीच काफी कहा-सुनी हुई। जगजीवन का कहना था कि उन्हें हत्या के दो मामले पहले ही जांच के लिए दिए गए हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने मामले की जांच शुरू की। उन्हें मृतक प्रकाश के कमरे से करीब डेढ़ से दो किलो हेरोइन मिली थी, जिसकी कीमत ढाई करोड़ बताई जा रही है। यह हेरोइन इंस्पेक्टर ने बीट वाले पुलिसकर्मियों को सौंप दी।
सरकारी गाड़ी भी जब्त
सूत्रों ने दावा किया कि जब्त हेरोइन अचानक गायब हो गई। इस पर जब इंस्पेक्टर जगजीवन ने जांच शुरू की तो थानाध्यक्ष ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बीट स्टाफ ने भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर ने जानकारी एसीपी सफदरजंग एन्क्लेव को दी। मामला डीसीपी अमित गोयल तक पहुंचा। हालांकि एक दिन बाद हेरोइन बरामद हो गई। जांच के बाद थानाध्यक्ष राजौरा को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी सरकारी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
मादक पदार्थों की सप्लाई करता था प्रकाश...
पुलिस के अनुसार, प्रकाश मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। वह दिल्ली से बंगलूरू मादक पदार्थ खासकर हेरोइन ले जाता था। पुलिस को उसके कमरे से बंगलूरू का हवाई टिकट मिला है। वह लगातार बंगलूरू जाता रहता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.