{"_id":"67d748b397f7a52d720c9a43","slug":"delhi-hearing-on-kejriwal-s-bail-in-liquor-scam-today-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : शराब घोटाले में केजरीवाल की जमानत के खिलाफ सुनवाई आज, प्रवर्तन निदेशालय ने दी है चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : शराब घोटाले में केजरीवाल की जमानत के खिलाफ सुनवाई आज, प्रवर्तन निदेशालय ने दी है चुनौती
Mon, 17 Mar 2025 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Mar 2025 03:25 AM IST
सार
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : @AamAadmiParty
विस्तार
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका जस्टिस रविन्द्र डुडेजा के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।
विज्ञापन
इससे पहले, हाईकोर्ट ने ईडी के वकील के अनुरोध पर सुनवाई टाल दी थी। केजरीवाल के वकील की दलील दी है कि उनकी जमानत जारी रखी जानी चाहिए, क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में सभी आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : अमृतसर पहुंचे केजरीवाल: गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोले- पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या, सीएम मान को लेकर क्या कहा?
विज्ञापन
20 जून, 2024 को ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दी थी, जिसे हाईकोर्ट ने भी बहाल रखा था। ईडी ने पिछले साल 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने भी पिछले साल 26 जुलाई को पूर्व सीएम को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal: मुश्किलों में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया FIR दर्ज करने का आदेश