फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown in Delhi News: Delhi health minister satyendra jain says there will be no lockdown in delhi here no need of it

Delhi Lockdown: दिल्ली में अभी लॉकडाउन नहीं, बाजार किए जा सकते हैं बंद : सत्येंद्र जैन

Wed, 18 Nov 2020 04:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Delhi News: Delhi health minister satyendra jain says there will be no lockdown in delhi here no need of it
दिल्ली में लॉकडाउन: सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन बिल्कुल नहीं लगेगा। हालांकि उन्होंने बाजार बंद किए जाने के संकेत दिए। 

विज्ञापन


जैन ने यह बात पत्रकारों द्वारा दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने के सवाल पर कही। उन्होंने कहा कि यहां लॉकडाउन की कोई जरूरत नहीं है। स्थानीय स्तर पर जरूर कुछ सख्ती की जाएगी। वह बोले कि इस वक्त दिल्ली में अधिक से अधिक टेस्ट हो रहे हैं और आगे हम इसे और बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


जब उनसे छठ पूजा को लेकर बात की गई तो वह बोले कि छठ पूजा के दौरान भारी भीड़ इकट्ठी होने से कोरोना वायरस बड़ी मात्रा में फैल सकता है, इसलिए घाटों पर पूजा पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने भी किया साफ- नहीं लगेगा लॉकडाउन
मनीष सिसोदिया ने भी ये बात स्पष्ट की कि दिल्ली में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं है। हम मानते हैं कि कोविड-19 से लड़ने के लिए लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। इसका समाधान है- बेहतर अस्पताल प्रबंधन और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था। दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था का अच्छे से प्रबंधन किया है और भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे। मैं दुकानदारों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। हम लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। हम चाहते हैं कि आपकी दुकानें खुली रहें। अगर जरूरत पड़ी तो कुछ बाजारों में सख्ती बढ़ाई जाएगी, यही बात हमने केंद्र से भी दरखास्त की है। लेकिन ये किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed