फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Health minister Satyendra Jain holds press conference over doctors strike in MCD hospitals

हिंदू राव अस्पताल के कोरोना मरीजों को दिल्ली सरकार के अस्पतालों में किया जाएगा स्थानांतरित: सत्येंद्र जैन

Sat, 10 Oct 2020 01:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 10 Oct 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi Health minister Satyendra Jain holds press conference over doctors strike in MCD hospitals
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रदेश में स्वास्थ्य और अस्पतालों की समस्याओं को लेकर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कई दिनों से डॉक्टरों के वेतन को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम से अपील है कि कस्तूरबा गांधी और हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन जारी करें।

विज्ञापन


अगर एमसीडी से अस्पताल नहीं चल पा रहे हैं, तो उन्हें दिल्ली सरकार को सौंप दें। उन्होंने कहा कि हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को जल्द ही दिल्ली सरकार के अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल के कारण दिल्ली सरकार ने हिंदू राव अस्पताल से सभी कोरोना मरीजों को सरकारी अस्तालों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदू राव अस्पताल में बीते कई दिनों से वेतन की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया था। डॉक्टरों ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से कहा था कि अगर अगले 48 घंटे में उनका वेतन जारी नहीं किया गया तो वह कोविड वार्ड से भी अपनी सेवाएं हटा लेंगे।


बीते चार महीने से हिंदूराव अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है। इसी को लेकर स्वास्थ्यकर्मी कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते बुधवार को डॉक्टरों ने प्रतीकात्मक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी कर दी थी। कोविड वार्ड में ड्यूटी न देने वाले डॉक्टर अस्पताल के बाहर मुख्य गेट पर प्रदर्शन में हिस्सा लेते रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed