{"_id":"625405edb574940b185f4d24","slug":"delhi-health-minister-satyender-jain-says-no-need-to-panic-government-keeping-full-eye-on-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर सत्येंद्र जैन: घबराने की कोई जरूरत नहीं है, दिल्ली सरकार बनाए हुए है नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर सत्येंद्र जैन: घबराने की कोई जरूरत नहीं है, दिल्ली सरकार बनाए हुए है नजर
Mon, 11 Apr 2022 04:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 11 Apr 2022 04:11 PM IST
सार
सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक कोई नया वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित नहीं किया है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है जब तक कोई नया वैरिएंट डिटेक्ट न हो।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में समेत कई राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जनता से अपील की है कि घबराने की कोई बात नहीं है। सत्येंद्र जैन ने कहा दिल्ली सरकार कोविड के हालातों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है और घबराने की तब तक कोई बात नहीं है जब तक कि वैरिएंट ऑफ कंसर्न सामने नहीं आता।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली में धीमी गति से बढ़ रहे कोरोना के मामलों और संक्रमण की दर एक प्रतिशत के पार जाने को लेकर भी अपना मत रखा। वह बोले, दिल्ली में रोजाना 100-200 के बीच मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हम अस्पतालों में होने वाली भर्तियों पर नजर रख रहे हैं और उसमें गिरावट देखी जा रही है। संक्रमण दर पर अभी से फोकस नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली में रविवार को 141 केस और एक मौत कोरोना से दर्ज की गई थी। जबकि संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत पर है। स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान नए वैरिएंट को लेकर जो भय का माहौल बना है उसके बीच आया है। उन्होंने कहा कि हर दिन एक नया वैरिएंट सामने आ रहा है क्योंकि वायरस म्यूटेट कर रहा है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक कोई नया वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित नहीं किया है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है जब तक कोई नया वैरिएंट डिटेक्ट न हो। गुजरात में मिले सैंपल की एक्सई वैरिएंट के लिए जीनोम सीक्वेसिंग के परिणाम आना अभी बाकी हैं।