फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Health Minister Satyendar Jain tests positive for coronavirus

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 17 Jun 2020 08:13 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 17 Jun 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi Health Minister Satyendar Jain tests positive for coronavirus
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। इससे मंगलवार को भी उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। मंगलवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


सत्येंद्र जैन को सोमवार रात तेज बुखार आया था और सांस लेने में परेशानी हो रही थी ,जिसके बाद उन्हें शाहदरा के राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्षणों के आधार पर  जैन के कोरोना वायरस संक्रमित होने की आशंका जताई गई थी । मंगलवार सुबह ही उनका टेस्ट किया गया था। सूत्रों ने अनुसार सत्येंद्र जैन के ससुर की बुधवार को मौत हो गई है। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 

अस्पताल से  मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात उन्हें तेज बुखार आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव  है। सत्येंद्र जैन को अस्पताल की सांतवीं मंजिल पर कमरे में भर्ती किया गया है, जहां पर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनकी हालत स्थिर है। 

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के एक निजी सचिव सहित उनके कार्यालय के चार लोग अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई अहम बैठक में सत्येंद्र जैन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ भाग लिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ और लोगों की जांच करवाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed