फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Health Minister Satyendar Jain says lockdown will not be held again in delhi

दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन नहीं, सब मास्क पहनें ये ज्यादा प्रभावी : सत्येंद्र जैन

Mon, 16 Nov 2020 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Nov 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi Health Minister Satyendar Jain says lockdown will not be held again in delhi
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
देश की राजधानी दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन नहीं होगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह कह कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जैन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि पुन: लॉकडाउन लगाना प्रभावकारी कदम होगा,  सभी का मास्क पहनना ज्यादा फायदेमंद होगा।'
विज्ञापन

 
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर का पीक गुजर चुका है तीसरी लहर अब धीरे-धीरे कम हो रही है। जून में पॉजिटिविटी रेट औसतन 37% थी। तीसरी लहर में औसतन पॉजिटिविटी रेट 15 है, जो अब धीरे-धीरे कम हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन ने कहा कि कल दिल्ली में 3235 पॉजिटिव केस सामने आए थे। 7606 मरीज ठीक हुए थे। 95 मौतें हुईं थीं। अभी दिल्ली में 8700 बेड भरे हुए हैं और 7900 खाली हैं। 
 

आपको बता दें कि दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 3235 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। जबकि संक्रमण से 95 लोगों ने दम तोड़ा था। राजधानी में रविवार को 21098 जांच की गई थीं। इसमें 9221 आरटी-पीसीआर जांच और 11877 रैपिड एंटीजन जांच शामिल थीं। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 15.33 प्रतिशत है। रविवार को 7606 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। 

दिल्ली में अब तक कुल 54,49,570 जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कुल 4,85,405 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 4,37,801 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से अब तक कुल 7614 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 39,990 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 27089 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 4358  हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed