{"_id":"5b49e4844f1c1b48748b4a24","slug":"delhi-hc-lawyer-mother-bank-account-empty-police-caught-thief-by-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सिग्नेचर कर अकाउंट से निकाले 15 लाख, सीसीटीवी में कैद हुअा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सिग्नेचर कर अकाउंट से निकाले 15 लाख, सीसीटीवी में कैद हुअा चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
बैंक गड़बड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट के एक वकील की मां के बैंक अकाउंट से 15 लाख रुपए गायब हो गए। बताया जा रहा है कि वकील अपने परिवार समेत बाहर घूमने गया था लेकिन जब वह वापस लौटा तो उनकी मां का बैंक अकाउंट खाली मिला।
विज्ञापन
इसके बारे में जब बैंक से जानकारी लेने पहुंचा तो पता चला कि पिछले 3 दिनों में उनके लॉकर में रखी चेकबुक के जरिए 15 लाख रुपए निकाले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, शक के आधार पर कुछ कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की, जिसके बाद वकील के साथ काम करने वाले राजू मौर्य नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि नकली चाबी के जरिए लॉकर खोला और चेकबुक चुरा ली। इसके बाद महिला का फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे निकाल लिए। उधर शिकायतकर्ता ने बताया कि वह छुट्टियों में अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था, जहां उसे जानकारी मिली कि बैंक अकाउंट से पैसे कट रहे हैं। वापस लौटा और इसकी शिकायत पुलिस और बैंक में की।
विज्ञापन
पुलिस ने जब बैंक के सीसीटीवी की जांच की तो राजू पकड़ा गया। पुलिस को शक है कि इस मामले में उसकी मदद कई लोगों ने की है, जिसमें बैंक अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच की जा रही है।