फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi HC issues notice to Kejriwal and Kirti Azad on a civil defamation case filed by DDCA

यौन शोषण के आरोप के बाद केजरीवाल को नोटिस

Fri, 15 Jan 2016 07:19 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
Delhi HC issues notice to Kejriwal and Kirti Azad on a civil defamation case filed by DDCA

डीडीसीए ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कीर्ति आजाद के खिलाफ मानहानि का जो मुकदमा दर्ज किया था उस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आज दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि केजरीवाल ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि डीडीसीए के अधिकारी ने पत्रकार के बेटे का टीम में सलेक्शन कराने के लिए उसकी पत्नी को रात में घर आने के लिए कहा था।
विज्ञापन


हालांकि, अपने इंटरव्यू में उन्होंने डीडीसीए के अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया था। वहीं दूसरी ओर डीडीसीए ने केजरीवाल के आरोप और दावे को बेबुनियाद बताते हुए उन पर मानहानि का केस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कीर्ति आजाद पिछले 10 साल से डीडीसीए में होने वाले घोटालों को लेकर आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है कि डीडीसीए में स्टेडियम के निर्माण से लेकर अन्य कई तरह की अनियमितताएं हुई हैं। इस बारे में वह वीडियो भी जारी कर चुके हैं।

जेटली पर लगाए थे आरोप

Delhi HC issues notice to Kejriwal and Kirti Azad on a civil defamation case filed by DDCA

बता दें कि कीर्ति आजाद ने जिन दस सालों में डीडीसीए में घपलेबाजी का आरोप लगाया था उस दौरान वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली इसके अध्यक्ष थे।

इस तरह उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर अरुण जेटली पर भी सवाल उठाए। हालांकि उनकी इस कार्यवाही के बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्‍ता दिखा दिया।

वहीं, केजरीवाल ने डीडीसीए में हुए कथित घोटलों की जांच के लिए गोपाल सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया है। इस कमीशन की वैधता को खारिज करते हुए गृह मंत्रालय ने नोटिस जार कर बताया कि दिल्ली की सरकार को इस तरह के कमीशन बनाने का कोई अधिकार नहीं है।

एलजी के माध्यम से भेजे गए नोटिफिकेशन में केंद्र ने सुब्रह्मण्यम आयोग को असंवैधानिक और गैरकानूनी बता कर खारिज कर दिया था।

हालांकि केजरीवाल ने इसे चुनौती देते हुए कहा था कि किसी आयोग को असंवैधानिक घोषित करने का आरोप केवल अदालत को है और केंद्र सरकार अरुण जेटली को बचाने के लिए ये सब कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed