{"_id":"653d81bbeca54d7e4f079614","slug":"delhi-hanumanji-s-statue-broken-in-alipur-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : अलीपुर में हनुमानजी की मूर्ति खंडित, लोगों में रोष होने पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : अलीपुर में हनुमानजी की मूर्ति खंडित, लोगों में रोष होने पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज
Sun, 29 Oct 2023 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Oct 2023 03:18 AM IST
सार
घटना से गांव और आसपास के लोगों में रोष है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर धार्मिक भावना को आहत करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
अलीपुर के जिंदपुर में हनुमानजी की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव और आसपास के लोगों में रोष है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर धार्मिक भावना को आहत करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
घटना बुधवार की है। तड़के पुलिस को सूचना मिली कि जिंदपुर गांव के श्मशान घाट के पास स्थित हनुमानजी की मूर्ति को किसी ने तोड़ दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची, वहां काफी लोग जमा थे। मूर्ति खंडित मिली और उसके कपड़े पास में ही जले पड़े मिले।
विज्ञापन
सूचना देने वाले मुखमेलपुर गांव निवासी राजेश कुमार कुमार ने बताया कि वह सुबह की सैर पर निकले थे, यहां मूर्ति को खंडित देखा। पुलिस ने राजेश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस श्मशान घाट के आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर पता लगा रही है। साथ ही पुलिस मुखबिरों के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन