फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi had the cleanest air of the season on Saturday

Delhi Weather : हल्की बारिश ने दिलाई प्रदूषण से राहत, सीजन की सबसे साफ रही हवा; आज भी गिर सकता है पानी

Sun, 16 Mar 2025 01:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 16 Mar 2025 01:30 AM IST
सार

राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाने व हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही, 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक हवा संतोषजनक श्रेणी में ही रहेगी। 

विज्ञापन
Delhi had the cleanest air of the season on Saturday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में हुई हल्की बारिश के साथ चली तेज हवा ने वायु प्रदूषण को धो दिया है, जिसके चलते शनिवार को सीजन की सबसे साफ हवा रही। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 113 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में कई दिनों के बाद लोगों ने साफ हवा में सांस ली। 1 जनवरी से 15 मार्च की अवधि के लिए पिछले तीन वर्षों में सबसे कम एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक हवा संतोषजनक श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। वहीं, मंगलवार को हवा एक बार फिर खराब हो सकती है। इस दौरान एक्यूआई मध्यम श्रेणी में पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हवा दक्षिण-पूर्वी दिशा से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। वहीं, रविवार को हवा उत्तर-पश्चिमी दिशा से 18 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिमी दिशा से 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति व मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिमी दिशा से 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है।

विज्ञापन

सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां 76 एक्यूआई दर्ज किया गया, जोकि हवा की संतोषजनक श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ, यहां एक्यूआई 52 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। नोएडा में 74, गुरुग्राम में 70 और फरीदाबाद में 67 एक्यूआई दर्ज किया गया।

आज हल्की बारिश व तेज हवा चलने के आसार
राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाने व हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही, 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 व 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। यही नहीं, शुक्रवार यानी होली के दिन इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान तापमान 36.2 रहा।

वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इधर, शनिवार को आसमान साफ रहा। इस दौरान सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 33 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम 18.7 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Delhi: 'दिल्ली देहात की समस्याओं का जल्द निदान होगा', बजट पर सुझाव के लिए CM रेखा ने किसानों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed