फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Gurdwara Committee to challenge Sajjan Kumar's acquittal in High Court

Delhi NCR News: सज्जन कुमार को बरी करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगी दिल्ली गुरुद्वारा समिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
1984 को तीन सिखों की हत्या के इस में पांच गवाहों ने अदालत में बयान दर्ज कराए थे
विज्ञापन

गवाहों ने आरोप लगाया था कि भीड़ का नेतृत्व तत्कालीन कांग्रेस नेता सज्जन कुमार कर रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व सांसद सज्जन कुमार को बरी करने के फैसले के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करेगी। जानकारी समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने दी। अदालत के फैसले के बाद मीडिया से बातचीत में कालका और काहलों ने बताया कि एक व दो नवंबर 1984 को तीन सिखों की हत्या के इस में पांच गवाहों ने अदालत में बयान दर्ज कराए थे। गवाहों ने आरोप लगाया था कि हत्या करने वाली भीड़ का नेतृत्व तत्कालीन कांग्रेस नेता सज्जन कुमार कर रहे थे। इसके बावजूद अदालत ने उन्हें बरी कर दिया और इस फैसले से सिख समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर उसका गहन अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली गुरुद्वारा समिति की कानूनी टीम इस निर्णय को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि हाई कोर्ट में गवाहों की गवाही दोबारा पेश कर इस मामले में भी दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कालका और काहलों ने बताया कि इस मामले के मुख्य शिकायतकर्ता और प्रत्यक्षदर्शी हरविंदर सिंह कोहली का निधन हो चुका है, जिसके कारण वह अपनी गवाही दर्ज नहीं करा सके। उन्होंने कहा कि कोहली के सामने ही उनके साथी अवतार सिंह और सोहन सिंह की हत्या भीड़ ने की थी, जिससे उनकी गवाही इस केस के लिए बेहद अहम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article