फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : GRAP-2 implemented in Delhi NCR

Delhi : दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-2 लागू, डीजल जेनरेटर और तंदूर में कोयले पर पाबंदी, निर्माण रोकने की अपील

Fri, 17 Feb 2023 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 03:48 AM IST
सार

इसके तहत डीजल जनरेटर और तंदूर में कोयले पर पाबंदी रहेगी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की उप-समिति ने बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए यह फैसला किया।

विज्ञापन
Delhi : GRAP-2 implemented in Delhi NCR
वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम...

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए फिर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का दूसरा चरण लागू कर दिया गया है। इसके तहत डीजल जनरेटर और तंदूर में कोयले पर पाबंदी रहेगी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की उप-समिति ने बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए यह फैसला किया।

विज्ञापन


उप-समिति ने प्राधिकरणों से सड़कों की यांत्रिक सफाई दैनिक आधार पर कराए जाने, भारी यातायात और धूलभरे स्थानों पर पानी का छिड़काव कराने, निर्माण कार्य वाले स्थानों पर धूल नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करने, होटल, रेस्तरां में तंदूर में ईंधन के रूप में कोयला एवं लकड़ी का इस्तेमाल बंद करने, बिजली के लिए जनरेटर पर पाबंदी और आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर का इस्तेमाल न करने जैसे उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा है। समिति ने नागरिकों से निजी वाहनों के इस्तेमाल से बचने और निर्माण गतिविधियां रोकने की अपील भी की है। 
विज्ञापन


हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका 
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के बहुत खराब (301-400) श्रेणी में पहुंचने की आशंका जताई है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे दिल्ली का एक्यूआई 270 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed