दिल्ली: जायदाद के लिए हैवान बना पोता, बूढ़ी दादी पर किया ये अत्याचार, दिल्ली महिला आयोग ने करवाई एफआईआर
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बताया कि आयोग ने वृद्धा से मिलकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है और दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है। आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सोमवार को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित करने वाले उसके पोते की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। दादी को उसका पोता उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। उसके पोते ने उसे कई बार कुत्ते से भी कटवाने का प्रयास किया। उसने परेशान होकर 20 जनवरी को महिला ने आयोग से महिला हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क किया।
दिल्ली महिला आयोग के अनुसार उसकी टीम ने उसी दिन दादी से मुलाकात कर मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाने में उनकी सहायता की। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग ने सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।
पीड़ित महिला के अनुसार उनके मना करने के बावजूद उनका पोता छह माह पहले एक कुत्ते को घर ले आया और कई बार उस कुत्ते के माध्यम से उसको डराया और कटवाने की भी कोशिश की। इस बीच उसके पोते ने 13 जनवरी को कुत्ते को उस पर घातक हमला करने के लिए उकसाया।
आयोग के अनुसार पीड़िता के हाथों पर कुत्ते के काटने के गंभीर घाव थे। टीम उनकी हालत देख उन्हे तुरंत ही कल्याणपुरी थाने में ले गई और मामले में आईपीसी की धारा 289 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसके बाद दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपी पोते की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि आयोग ने वृद्धा से मिलकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है और दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है।