फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi govt to help corona warriors announces CM Arvind Kejriwal latest update

केजरीवाल का एलान: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे कर्मचारियों की मौत पर दिल्ली सरकार देगी 1 करोड़ रुपये

Sat, 18 Apr 2020 06:26 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 18 Apr 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi govt to help corona warriors announces CM Arvind Kejriwal latest update
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस को हराने के लिए युद्ध स्तर पर लड़ाई जारी है। इसी बीच शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कोरोना वॉरियर्स के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित किसी मरीज का इलाज करने या उसकी किसी दूसरी तरह से मदद करने पर संक्रमित हो जाने के कारण अगर किसी की मौत हो जाती है, तो उसके परिजनों को दिल्ली सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेडिकल कर्मियों के अलावा भी जो कर्मचारी इस समय दिन-रात लोगों की मदद कर रहे हैं, अगर उन्हें कुछ होता है तो मरणोपरांत उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही केजरीवाल मे थोड़ी राहत भरी खबर भी दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में 2274 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 67 मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या कम हुई है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और भी नीचे जाएगी। इससे दिल्लीवासियों में भी कोरोना पर जीत हासिल करने के लिए नई उम्मीद जागी है। 

उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की। कहा कि मैं आप सभी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि घरों से ना निकलें। कोरोना से सुरक्षा आपके खुद के हाथ में है।


केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 71 लाख लोगों को अब तक प्रति व्यक्ति 7.5 किलो राशन मिल चुका है। बिना राशन कार्ड के 3.5 लाख लोगों को भी राशन मिल चुका है। इसके साथ ही सभी ऑटो चालक, ई रिक्शा, ग्रामीण सेवा के चालकों बैंक खातों में 5000 रुपये की सहायता राशि पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed