{"_id":"69ef27421d533eff290e3b1f","slug":"delhi-government-will-send-a-special-train-for-the-somnath-pilgrimage-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ यात्रा के लिए सरकार भेजेगी विशेष ट्रेन: दिल्ली के 1300 श्रद्धालु होंगे शामिल, सीएम दिखाएंगी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनाथ यात्रा के लिए सरकार भेजेगी विशेष ट्रेन: दिल्ली के 1300 श्रद्धालु होंगे शामिल, सीएम दिखाएंगी हरी झंडी
Mon, 27 Apr 2026 02:37 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : @gupta_rekha
दिल्ली से सोमनाथ के लिए एक विशेष धार्मिक यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। इस पहल के तहत 1300 श्रद्धालु ट्रेन से गुजरात रवाना होंगे, जहां वे तीन दिन तक दर्शन और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ यात्रा के तहत 30 अप्रैल को एक विशेष ट्रेन चलाने जा रही है। इस ट्रेन में करीब 1300 श्रद्धालु सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
विज्ञापन
सरकार के मुताबिक यह यात्रा 1000 वर्षों की अखंड आस्था थीम पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पहल लोगों को अपनी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने का एक प्रयास है। सोमनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि आस्था और भारत की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। ये विशेष ट्रेन 30 अप्रैल को दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन सुबह सोमनाथ पहुंचेगी। इसके बाद 1, 2 और 3 मई को श्रद्धालु बाबा सोमनाथ के दर्शन करेंगे और आसपास के प्रमुख मंदिरों में भी पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की पूरी व्यवस्था गुजरात सरकार की ओर से की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पहले से पूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश
इस पहल को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को देश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इस तरह की यात्राएं न सिर्फ आस्था को मजबूत करती हैं, बल्कि लोगों में अपनी परंपराओं के प्रति जुड़ाव भी बढ़ाती हैं। ये यात्रा सिर्फ दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए एक ऐसा मौका है, जहां वे अपनी आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की गहराई को भी करीब से महसूस कर सकेंगे।