{"_id":"652f05adf73a2b2fb508cef3","slug":"delhi-government-will-honor-medal-winners-in-asian-games-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एशियाड में पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल से मिले पहलवान दीपक पुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एशियाड में पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल से मिले पहलवान दीपक पुनिया
Wed, 18 Oct 2023 03:37 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 18 Oct 2023 03:37 AM IST
सार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार जल्द ही दिल्ली के उन सभी खिलाड़ियों को एक साथ सम्मानित करेगी, जो एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल लेकर आए हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियन गेम्स के 86 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत को रजत पदक दिलाने वाले दिल्ली के पहलवान दीपक पुनिया ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने जीत की बधाई दी और मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही दिल्ली के उन सभी खिलाड़ियों को एक साथ सम्मानित करेगी, जो एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल लेकर आए हैं।
विज्ञापन
सरकार प्ले एंड प्रोग्रेस और मिशन एक्सीलेंस स्कीम के तहत आर्थिक मदद देकर खिलाड़ियों को निखारने का काम कर रही है। साथ ही, हम स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती दे रहे हैं। नजफगढ़, कैर, प्रहलादपुर में नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पूटकलां में सिंथेटिक कोर्ट बनकर तैयार है, जबकि कई अन्य जगहों पर खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। वहीं, दीपक पुनिया ने दिल्ली में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार के प्रयासों के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल ने दीपक पुनिया से मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा कि एशियन गेम्स में 86 किग्रा कैटेगरी में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले दिल्ली के पहलवान दीपक पुनिया जी को आज अपने घर चाय पर बुलाया। दीपक ने अपने शानदार खेल से देश और दिल्ली का नाम रौशन किया है।
विज्ञापन
दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना
सीएम ने बताया कि दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए हमने दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना के पीछे हमारा मकसद है कि देश भर से अच्छे खिलाड़ियों को तलाश कर लाया जाए और यहां पर उनकी प्रतिभा को निखार कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर दिया जाए।