दिल्ली सरकार ने किए 16 अधिकारियों के तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने 16 आईएएस अधिकारी समेत डेढ़ दर्जन अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की। बड़े फेरबदल में मंडलायुक्त अश्वनी
कुमार का ट्रांसफर करके उन्हें पर्यावरण सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं 1996 बैच के आईएएस ए अनबरासू को मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें विकास आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। अभी पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षा सूची में थे।
आदेश के अनुसार केआर मीणा को श्रम सचिव, अभिषेक देव व शिवकुमार को अतिरिक्त वैट आयुक्त, चंचल यादव को एनडीएमसी सचिव, निधि श्रीवास्तव को जलबोर्ड में वित्त निदेशक, साक्षी मित्तल को सामाजिक सुविधा संगम में मिशन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ.अशीष चंद्रा को विकास आयुक्त केपद से हटाकर इन्हें दिल्ली खादी विकास एंड इंडस्ट्रियल बोर्ड का एमडी बनाया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त केके जिंदल का ट्रांसफर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग केसचिव पद पर कर दिया गया है।
इन बड़े नामों पर भी हुआ फैसला
विशेष स्वास्थ्य सचिव मृनालिनी दर्सवाल को खाद्य सुरक्षा आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने दिलराज कौर को उत्तरी एमसीडी से वापस लेकर डीएसएसएसबी में सदस्य तैनात किया है।
एनडीएमसी में सचिव निखिल कुमार को विशेष स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है तो अमित सतीजा को जलबोर्ड के वित्त निदेशक पद से हटाकर पश्चिम जिला का डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
बीएस जगलान को पश्चिम जिला के उपायुक्त पद से हटाकर दक्षिण पूर्व जिला का चार्ज सौंपा गया है। शहरी विकास विभाग के विशेष सचिव एमआरएम राव को उत्तरी एमसीडी में उपायुक्त पद पर भेजा गया है। यह आदेश प्रधान सेवा सचिव राजेंद्र कुमार ने किए हैं।