{"_id":"616fbfdaf14e9358e7373b72","slug":"delhi-government-to-give-compensation-of-50-thousand-rupees-per-hectare-to-delhi-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बेमौसम बारिश से हुआ फसलों को नुकसान, 50 हजार प्रति हेक्टेयर का मुआवजा देगी केजरीवाल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बेमौसम बारिश से हुआ फसलों को नुकसान, 50 हजार प्रति हेक्टेयर का मुआवजा देगी केजरीवाल सरकार
Wed, 20 Oct 2021 12:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:46 PM IST
सार
केजरीवाल ने कहा कि मैंने आदेश जारी कर दिया है और जल्द ही किसानों के खाते में मुआवजे की राशि आ जाएगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि जिन किसानों की फसल बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई है उन्हें 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। केजरीवाल ने दिल्ली के किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि मैंने आदेश जारी कर दिया है और जल्द ही किसानों के खाते में मुआवजे की राशि आ जाएगी। केजरीवाल ने बताया कि इस वक्त सभी डीएम और एसडीएम खेतों का सर्वे कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह काम दो हफ्तों में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद किसानों को उनकी मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन