फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government School: student of class eleventh will study through tablet

दिल्ली सरकारी स्कूलः 11वीं के बच्चे टेबलैट से करेंगे पढ़ाई, तीन कंपनियां ने उपलब्ध कराए गैजेट्स

Thu, 03 Dec 2020 09:26 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 03 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi Government School: student of class eleventh will study through tablet
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

सरकारी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र अब टेबलैट से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। तीन बड़ी बिजली कंपनियों ने सीएसआर के तहत 1902 ई-टेबलैट बच्चों को उपलब्ध कराएं हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को शालीमार बाग स्थित स्कूल में यह टेबलैट बच्चों में वितरित किए। उन्होंने कोरोना महामारी के समय पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण बताया।  सिसोदिया ने अन्य कंपनियों से भी बच्चों की ऑनलाइन लर्निंग में सहयोग का आह्वान किया। 

विज्ञापन


शालीमार बाद स्थित जीएसकेवी एच ब्लॉक तथा बीएल ब्लॉक में आयोजित एक समारोह में पचास स्कूलों के एक-एक बच्चे को यह टेबलैट सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोरोना के लिए वैक्सीन तो बन जाएगी लेकिन आज शिक्षा को होने वाले नुकसान की भरपाई किसी वैक्सीन से नहीं हो सकती। इसलिए दिल्ली सरकार प्रयास कर रही है कि पढ़ाई के नुकसान को कम से कम करे। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद होने के कारण दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देने के भरपूर प्रयास किए गए। लेकिन जिन बच्चों के पास साधन नहीं, उन्हें शिक्षा से जोड़े रखना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


फंड की कमी के कारण सीएसआर के तहत मदद ली
सिसोदिया ने कहा कि कोरोना संकट के कारण सरकार के पास इस साल फंड की कमी है। इसीलिए हमने विभिन्न कंपनियों से सीएसआर में बच्चों की मदद का आग्रह किया। इस मदद के तहत टाटा पावर ने 1059, बीएसईबी राजधानी पावर ने 543 और बीएसईबी यमुना पावर ने 300 टेबलैट दिए हैं। टेबलेट्स सिर्फ 1902 बच्चों की जरूरतों को पूरा करते हैं। अभी बहुत सारे बच्चों को इसकी जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को उन्होंने पढ़ाई में इसका प्रयोग करने और परीक्षा के बाद स्कूल को लौटाने के लिए कहा ताकि यह अन्य जरूरतमंद बच्चों के काम आए। एक छात्रा रजनी ने कहा कि तीन भाई-बहन की क्लास एक समय पर होती है और मम्मी के फोन से काम चलाते हैं। ऐसे में हमें अपनी पढ़ाई में बहुत दिक्कत होती है। अब यह टैब पढ़ाई में मदद देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed