{"_id":"5ee320b2805c5d270232c235","slug":"delhi-government-orders-all-covid-hospitals-to-avail-oxygen-cylinders-with-each-beds","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार का आदेश- कोविड अस्पतालों को सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार का आदेश- कोविड अस्पतालों को सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी होगी
Fri, 12 Jun 2020 11:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:59 AM IST
सार
-संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
कोविड मरीजों के लिए की गई बेड की व्यवस्था(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राजधानी में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने कोविड -19 अस्पतालों को एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वे अपने यहां मौजूद सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था करें।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामलों में तेज गति से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अब सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होनी जरूरी है। इसलिए कोविड अस्पतालों के चिकित्सा निदेशक यह सुनिश्चित करें कि उनके यहां मौजूद सभी बेड पर जल्द से जल्द पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था हो।
दिल्ली सरकार 20 जून तक तैयार लेगी 15,000 बेडः सत्येंद्र जैन
दिल्ली सरकार का बेशक 30 जून तक 15,000 कोविड बेड की जरूरत होने का अनुमान है, लेकिन सरकार 20 जून तक इतने बिस्तर तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए बैंक्वेट हॉल, होटल, मोटल समेत खेल के मैदानों तक में कोविड का बुनियादी ढांचा तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि जिस तरह से दिल्ली में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उससे 30 जून तक 15,000 बेड की जरूरत होने का अनुमान है। दिल्ली सरकार के पास अभी 11000 कोविड बेड हैं।
फिलहाल 90 निजी अस्पतालों और दिल्ली सरकार के 5 कोविड अस्पतालों में कोरोना वायरस का इलाज हो रहा है। अब आगे सरकार की योजना है कि 20 जून तक 15000 बेड तैयार कर लिए जांए।
सत्येंद्र जैन के मुताबिक, दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण की बैठक में सोमवार को फैसला किया गया था कि होटल, मोटल, बैंक्वेट हॉल, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स समेत बड़े मैदानों में कोविड बेड बनाए जाएंगे। इस दिशा में जिला प्रशासन की तरफ से काम भी शुरू हो गया है। तयशुदा योजना के तहत तैयारी पूरी कर ली जाएगी।
सत्येंद्र जैन ने बताया कि 15 जून तक करीब सात हजार बिस्तर भर जाएंगे। वहीं, 20 जून तक 15,000 बिस्तरों पर मरीज होंगे। सरकार अभी 30 जून की तैयारी कर रही है। हम 20 जून तक 15,000 बिस्तरों की व्यवस्था करेंगे और 15 जुलाई का लक्ष्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार सभी को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए ईमानदार प्रयास करेगी।