{"_id":"5ed7b0aa0afb9a33b30995f1","slug":"delhi-government-fully-prepared-to-fight-covid-19-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार : सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार : सिसोदिया
Wed, 03 Jun 2020 07:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 03 Jun 2020 07:46 PM IST
सार
- सिटी अगेंस्ट कोविड-19 ग्लोबल समिट को उपमुख्यमंत्री ने किया संबोधित
- बोले- रोज 10 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है सरकार
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
विस्तार
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित कोविड- 19 ग्लोबल समिट को संबोधित किया। समिट को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कोरोना को नियंत्रित करने संबंधी दिल्ली सरकार के प्रयासों और अनुभवों को साझा किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना का पहला केस 2 मार्च को मिला था। पूर्ण लॉकडाउन से नागरिकों को जागरूक और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में सफलता मिली। लिहाजा कोरोना से लड़ने के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार हैं। दिल्ली को अब अनलॉक कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की राहत टीम प्रतिदिन लगभग दस लाख लोगों को दोनों वक्त का भोजन उपलब्ध करा रही है। सिसोदिया ने चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियों को फिर से बहाल करने संबंधी योजनाओं की भी जानकारी दी। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के अनुभव भी बताए।
विज्ञापन
ग्लोबल समिट में भागीदारी के बाद सिसोदिया ने इसे अच्छा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि कांफ्रेंस में दुनिया भर के विभिन्न महानगरों के प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा का अवसर मिला। सिटी अगेंस्ट कोविड- 19 ग्लोबल समिट में सियोल, मॉस्को, जकार्ता, इस्तांबुल, बुडापेस्ट, तेहरान, तेल अवीव, ब्यूनस आयर्स, वैंकूवर और चोंगकिंग सहित 21 प्रमुख महानगरों के महापौर एवं विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।