फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government extends timing of campaign to ban burning of garbage to june 30

कूड़ा जलाया तो होगी कार्रवाई: कूड़ा जलाने पर रोक लगाने से जुड़े अभियान का समय बढ़ाकर 30 जून किया, 500 टीमें रखेंगीं नजर

Tue, 14 Jun 2022 04:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jun 2022 04:45 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने कूड़ा जलाने पर रोक लगाने से जुड़े अभियान का समय अब 13 जून की जगह 30 जून कर दिया है। अगर कोई कूड़ा जलाता हुआ पाया गया तो उसपर कार्रवाई होगी। 30 जून तक कूड़ा जलाने वाले लोगों पर पर्यावरण विभाग की टीमें नजर रखेंगी।

विज्ञापन
delhi government extends timing of campaign to ban burning of garbage to june 30
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने कूड़ा जलाने पर कार्रवाई करने से जुड़े अभियान को बढ़ाने का फैसला किया है। अब 30 जून तक कूड़ा जलाने वाले लोगों पर पर्यावरण विभाग की टीमें नजर रखेंगी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में इसका फैसला लिया है। इस दौरान 13 मई से 13 जून तक चले अभियान की रिपोर्ट भी जारी की गई।

विज्ञापन


इसके मुताबिक, अभियान के इस चरण में अभी तक कचरा दहन के 10,794 स्थलों का निरीक्षण किया गया। वहीं, इस बीच 4 लोगों या संस्थाओ का नोटिस या चालान काटकर 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। गोपाल राय ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कार्ययोजना के तहत शुरू किए गए अभियान के दूसरे चरण की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए इसकी तारीख बढ़ाई गई है। तयशुदा कार्यक्रम के तहत अभियान 13 जून को खत्म रहा था।
विज्ञापन


पिछले एक महीने में 10,794 कचरा दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही 359 बार लैंडफिल साइट की निगरानी भी हुई। विभाग की कार्रवाईयों में 55 हजार रुपये की जुर्माना वसूला गया। इस काम में संबंधित दस विभागों की 500 टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि कूड़ा जलाने से जुड़ी शिकायतों को दूर करने में ग्रीन दिल्ली एप की भी मदद मिली है। दूसरे चरण में इससे मिली 674 शिकायतों में से करीबन 631 शिकायतों का निवारण किया गया है। गोपाल राय के मुताबिक, अभी तक इस अभियान के जरिए सरकार दिल्ली में ओपन बर्निंग के मामलों को नियंत्रित करने और कड़ी कार्रवाही में कामयाब रही हैं। भविष्य में भी यह अभियान दिल्ली के पर्यावरण सुधार और प्रदूषण नियंत्रण में अहम भूमिका निभाता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed