{"_id":"5f3e513d50bbcf753377aeb7","slug":"delhi-government-directs-excise-department-to-issue-necessary-permission-for-service-of-liquor-in-restaurants-and-clubs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अब होटल और क्लब में परोसी जा सकेगी शराब, सरकार ने दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अब होटल और क्लब में परोसी जा सकेगी शराब, सरकार ने दी अनुमति
Thu, 20 Aug 2020 04:02 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में पांच महीने बाद सरकार ने होटलों और क्लब में शराब बेचने की अनुमति देने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने आबकारी विभाग को होटलों और क्लब में शराब बेचने के लिए गाइडलाइन बनाने के निर्देश दिए हैं। बता दें अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई राज्यों में शराब बिक्री की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
Delhi Government directs Excise Department to "issue necessary permission for service of liquor in restaurants and clubs by licensees at the table and in the hotel rooms, considering the revenue implications." pic.twitter.com/4j5D8b9RBD
— ANI (@ANI) August 20, 2020विज्ञापन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए होटल और क्लब में शराब बिक्री की अनुमति दे दी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में तय किए गए निर्देशों के तहत सरकार ने होटल खोलने की भी अनुमति दे दी है। हालांकि गृह मंत्रालय ने अभी बार खोलने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार रेस्टोरेंट, क्लब और होटल के कमरों में शराब परोसने की इजाजत दी गई है। ऐसे में सरकार की राजस्व संबंधी चिंताओं के मद्देनजर दिल्ली के होटलों, क्लब और रेस्टोरेंट्स में भी शराब परोसने की अनुमति दी गई है। दिल्ली में शराब बिक्री के लिए आबकारी विभाग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम जारी करेगा। इसके बाद ही लाइसेंसधारी विक्रेताओं को शराब बेचने की अनुमति दी जाएगी।