फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government asked bihar to send some policemen to help acb

केजरीवाल ने बिहार पुलिस से मांगी मदद

Tue, 02 Jun 2015 08:04 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi government asked bihar to send some policemen to help acb

क्या आप इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि दिल्ली सरकार ने बिहार सरकार से कुछ पुलिस अधिकारियों की मांग की है ताकि दिल्ली में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने के काम में तेजी ला सकें।

विज्ञापन


असल में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस बारे में बिहार के सीएम नितीश कुमार से कुछ पुलिसवालों को डेपुटेशन पर दिल्ली भेजने की मांग की थी जिसे बिहार सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बिहार काडर के छह पुलिस अधिकारियों को इस काम के लिए मुक्त किया गया है। इनमें एसपी स्तर के एक अधिकारी के साथ पांच इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली सरकार की इस मांग के साथ ही दिल्ली सरकार और राजनिवास के बीच विवाद फिर से बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। इस खबर के सामने आते ही राजनिवास ने साफ किया है कि दिल्ली का एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) एलजी के अधिकारक्षेत्र और उसके नियंत्रण में आता है।

राजनिवास और सरकार के बीच फिर बढ़ा विवाद

Delhi government asked bihar to send some policemen to help acb

इस बीच राजनिवास ने अपनी ओर से सफाई देते हुए स्पष्ट किया है कि एलजी को अधिकारियों के डेपुटेशन के बारे में अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। ऐसा प्रस्ताव मिलने के बाद इसकी जांच की जाएगी।

जबकि दिल्ली सरकार का कहना है कि एसीबी के ‌अधिकार क्षेत्र के बारे में दिल्ली हाईकोर्ट पहले ही स्पष्टीकरण दे चुका है इसलिए, इस पर अब कोई विवाद नहीं रह गया है।

साथ ही दिल्ली सरकार ने देश के सभी इमानदार अधिकारियों से दिल्ली के एसीबी को मजबूत बनाने के लिए मदद की मांग भी की है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली सरकार और एसीबी को देश के किसी भी हिस्से से अपने लिए अधिकारियों को नियु‌क्त करने का पूरा अधिकार है।

'केंद्र सरकार ने बना दिया है मजाक'

Delhi government asked bihar to send some policemen to help acb

राजनिवास की ओर से आए बयान पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम का कहना है केंद्र सरकार ने हर चीज को मजाक बना दिया है। कभी वह एलजी साहब से कहलवाते हैं कि सभी अधिकारी उनके अंडर में आएंगे और कभी कहते हैं कि एसीबी भी उनके अंडर में आएगी।

बता दें कि गृहमंत्रालय ने 21 जून को जो नोटिफिकेशन जारी किया था उसमें कहा गया था कि दिल्ली सरकार का एंटी करप्‍शन ब्यूरो केंद्र सरकार के कर्मचारियों या अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच नहीं कर सकता।

हालांकि इस नोटिफिकेशन पर गहराए विवाद के बाद मामला कोर्ट में चला गया। सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट ने इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं सुनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed