फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government 100 Days Anupam Kher discussed with CM Rekha Gupta

दिल्ली की भाजपा सरकार के 100 दिन: अनुपम खेर ने की सीएम रेखा की तारीफ, बोले- सच्चाई से दिए जवाब

Sat, 31 May 2025 01:40 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 31 May 2025 01:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को जेएलएन स्टेडियम में ''100 दिन सेवा के'' समारोह में अपने कामकाज का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से बातचीत के दौरान उन्होंने यमुना सफाई, महिलाओं के लिए योजनाएं और दिल्ली के विकास पर विस्तार से बात की।

विज्ञापन
Delhi Government 100 Days Anupam Kher discussed with CM Rekha Gupta
दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर '100 दिन सेवा के' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर '100 दिन सेवा के' कार्यक्रम का आयोजन किया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर के साथ बीते 100 दिनों को लेकर बातचीत की। सीएम ने कहा कि दिल्ली की जनता को धन्यवाद देना चाहती हूं उन्होंने अपना विश्वास हम पर बनाए रखा। इन 100 दिनों में हम जो काम कर पाए उन पर आज चर्चा हुई।

विज्ञापन

भाजपा सरकार यमुना को साफ करने के लिए काम कर रही: सीएम
अनुपम खेर के साथ चर्चा के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली का दुर्भाग्य रहा कि यमुना की सफाई पर कभी किसी ने गंभीरता से काम नहीं किया, न ही कूड़े के पहाड़ों और पर्यावरण को साफ करने के लिए किसी ने काम किया। यमुना नदी को साफ करने के लिए किसी के पास कोई नीयत या नीति नहीं थी। केंद्र सरकार ने इस पर काम करने के लिए दिल्ली को करोड़ों रुपये का बजट दिया, लेकिन उनके पास कोई विजन नहीं था। हमारी सरकार यमुना नदी को साफ करने के लिए काम कर रही है।"


 दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "मेरे सवाल दिल्ली की जनता के सवाल थे। मैंने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और दिल्ली के अन्य लोगों से सवाल एकत्र किए। उन्होंने (दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता) उनका सच्चाई और मुखरता से जवाब दिया। मुझे उम्मीद है कि आज उन्होंने जो सच्चाई के साथ कहा, वह उनके चार साल पूरे होने के बाद भी लोगों तक पहुंचेगा।"

अनुपम खेर ने की सीएम की तारीफ, कहा- सच्चाई से दिए जवाब
जेएलएन स्टेडियम के सभागार में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने दिल्लीवासियों, दोस्तों और रिश्तेदारों से एकत्रित सवालों के जरिए सीएम से जवाब मांगे, जिनका रेखा ने बेबाकी से जवाब दिया। अनुपम खेर ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम के जवाबों में सच्चाई की चमक थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि चार साल बाद भी यह सच्चाई बरकरार रहेगी।

अनुपम खेर ने कहा कि दिल्ली से उनका रिश्ता भी गहरा है। वे कश्मीर में जन्मे, शुरुआती पढ़ाई लिखाई शिमला में हुई। लेकिन 1978 में उन्होंने नई दिल्ली में एनएसडी से स्नातक किया। दिल्ली उन्हें बेहद पसंद है। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता से पिछली सरकारों के कामकाज से लेकर मौजूदा सरकार की कार्य योजनाओं का लेखाजोखा लिया। इस दौरान सीएम ने पिछली आप सरकार पर तीखा हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान से शुरू हुए आंदोलन में लाखों लोग शामिल हुए, लेकिन जो लोग सत्ता की लालच से दूर होने का दावा करते थे, वे उसी में डूब गए। हमारी सरकार, हमारे विधायक और जनप्रतिनिधि जनता के बीच सड़कों पर काम करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि इस ऑपरेशन ने नारी सम्मान को बढ़ाया।
 

ऑपरेशन सिंदूर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "जब मैं उन लोगों के बारे में सोचती हूं तो मुझे बहुत दुख होता है जो इस (मुख्यमंत्री की) कुर्सी पर बैठे थे वे भारतीय सेना पर सवाल उठाते थे और देश के दुश्मनों से हाथ मिलाते थे। ऑपरेशन सिंदूर ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। देश की सभी महिलाएं दुश्मन के इलाके में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सशस्त्र बलों को सलाम करती हैं।"

विज्ञापन

दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा, "यह दिल्ली की जनता की सरकार है। यह उस मुख्यमंत्री की सरकार नहीं है जो चौथी मंजिल पर चढ़कर जनता से छिपते थे। हमारी सरकार में दिल्ली के मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं।"

दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "बहानों वाली सरकारें आती थी, रोने-धोने वाली सरकारें आती थी, झूठ बोलने वाली सरकारें आती थी। पहली बार काम करने वाले सरकार आई है। 100 दिन में ऐतिहासिक काम किए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, इंडस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण सभी क्षेत्रों में काम करके दिखाया।"

यह भी पढ़ें: Coronavirus: दिल्ली में कोरोना से पहली मौत; देशभर में 2500 से अधिक सक्रिय केस, सात लोगों की गई जान


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed