फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Goddess Lakshmi will be worshiped with the lotus flower of Bengal.

Delhi : बंगाल के कमल पुष्प से होगी मां लक्ष्मी की पूजा, दिल्ली में गुलजार हुआ फूलों का कारोबार

Sun, 12 Nov 2023 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Nov 2023 06:30 AM IST
सार

लोग घरों को फूलों से सजाते हैं। दीपावली से एक दिन पहले लोग कमल के फूल की सबसे ज्यादा खरीदारी करते नजर आए।

विज्ञापन
Delhi: Goddess Lakshmi will be worshiped with the lotus flower of Bengal.
मां को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कमल के फूल से पूजा-अर्चना करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा बंगाल से आए कमल के फूल से होगी। मां को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कमल के फूल से पूजा-अर्चना करते हैं। लोग घरों को फूलों से सजाते हैं। दीपावली से एक दिन पहले लोग कमल के फूल की सबसे ज्यादा खरीदारी करते नजर आए। फूल विक्रेताओं के मुताबिक दीपावली पर फूलों का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सदर बाजार में फूल विक्रेता रूपेश ने बताया कि लोग सबसे ज्यादा कमल के फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। यह फूल यहां नहीं उगता, इसे कोलकाता से मंगाया जाता है। उन्होंने यह फूल गाजीपुर मंडी से थोक में खरीदे हैं। एक कमल के फूल की कीमत 80 रुपये है। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


दुकानदार साहिल ने बताया कि तीन दिन पहले ही दो हजार कमल के फूलों को कोलकाता से मंगवाया है। लोग कमल के फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। फूलों की दुकान पर खरीदारी करने आईं पूनम ने बताया कि वह दीपावली की पूजा के लिए फूल खरीद रही हैं। गेंदे के फूल, माला, गुलाब की पंखुड़ियां, मोगरा के अलावा विशेष तौर से कमल का फूल खरीदने आई हैं, क्योंकि दीपावली में मां लक्ष्मी की पूजा में कमल के फूल का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दीपावली को लेकर दिल्ली के सभी प्रमुख व अन्य बाजारों में रौनक देखी जा रही है। शुक्रवार को धनतेरस पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। बाजारों में भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। सभी जिलों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च निकालकर मौजूदगी दर्ज करा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

त्योहारों पर दिल्ली हमेशा आतंकियों के निशाने पर रही है। ऐसे में राजधानी के सबसे व्यस्ततम और भीड़भाड़ वाली पुरानी दिल्ली के विभिन्न बाजारों में पुलिस की तरफ से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा हर जगह सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। मोर्चा और मचान बनाकर पुलिस की तैनाती की गई है। खोजी कुत्तों की मदद से भी निगरानी रखी जा रही है। 

दीपावली को देखते हुए अलग-अलग जिलों की पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मंगवाया है, इनकी चिन्हित किए गए जगहों पर तैनाती भी की गई है। सबसे ज्यादा भीड़ वाले सदर बाजार की कई मार्केट के साथ चांदनी चौक, लाहौरी गेट के अलावा मध्य दिल्ली के पहाड़गंज, नबी करीम, कमला मार्केट, दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन और तिलक नगर समेत अन्य बाजारों में स्थानीय पुलिस मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर लगातार को-ऑर्डिनेशन बनाए हैं।


डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीणा ने कहा कि आई एंड इयर स्कीम के तहत सदर बाजार में 1280 कैमरों की मदद से निगरानी रखी जा रही है। मुख्य जगहों पर जांच के लिए डीएफएमडी गेट लगाया गया है। पुलिसकर्मी मार्केट में गश्त कर रहे हैं। मार्केट एसोसिएशन ने भी अपने स्तर पर गार्ड की तैनाती की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed