फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi girls beat Himachal Pradesh 4-0 in Asmita Zonal Football League 2025-26

Delhi NCR News: अस्मिता जोनल फुटबॉल लीग 2025-26 में दिल्ली की बेटियों ने हिमाचल प्रदेश को 4-0 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
-पंजाब के फगवाड़ा खेला गया टूर्नामेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली की महिला फुटबॉल टीम ने पंजाब के फगवाड़ा में अस्मिता जोनल फुटबॉल लीग 2025-26 के अंडर-13 के खेले गए मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 4-0 से करारी हार देकर शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दिल्ली की टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी और स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में दिल्ली की खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति बदली और लगातार दबाव बनाते हुए चार गोल दागकर मुकाबला पूरी तरह अपने नाम कर लिया। दिल्ली की ओर से मिडफील्डर टीना सरकार ने 50वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद वर्षा ने 43वें मिनट में दूसरा गोल किया, जबकि आस्था ने 18वें मिनट में अहम गोल दागकर बढ़त को मजबूत किया। अंतिम समय में फॉरवर्ड रिया ने 50+1 मिनट में गोल कर दिल्ली की जीत पर मुहर लगा दी। गोलकीपर अनिका ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण बचाव किए।


दिल्ली टीम की कप्तान गीतिका ने पूरी टीम को संगठित रखते हुए डिफेंस में मजबूत खेल दिखाया। तानु, मायरा सिंह, गुनजन, राधिका, निहारिका, नयन ठाकुर और मेहविश हरचंद ने भी अपने-अपने स्थान पर शानदार योगदान दिया। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों में प्रियंशी सलारिया, नम्या शात्राल और आरोही को भी खेलने का मौका मिला। मैच के बाद दिल्ली टीम के कोच आयुष भुट्टन ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और कहा कि यह जीत टीमवर्क और अनुशासन का नतीजा है। वहीं टीम मैनेजर स्नेहा बलोदी ने बताया कि आने वाले मुकाबलों में भी टीम इसी लय को बनाए रखने की कोशिश करेगी। इस जीत के साथ दिल्ली ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article