फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi girl sexually assaulted in the name of lift accused arrested

दिल्ली: लिफ्ट देने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Apr 2022 05:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Apr 2022 05:41 PM IST
सार

पुलिस टीम ने हरे रंग की स्कूटी की पहचान सेक्टर-10 द्वारका के नजदीक कर ली। जांच में सामने आया कि एक कंपनी की तरफ से इस तरह की स्कूटी सामान की डिलीवरी के लिए अपने कर्मियों को देती है।

विज्ञापन
Delhi girl sexually assaulted in the name of lift accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लिफ्ट देने के नाम पर युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक को दिल्ली के द्वारका पुलिस चंद घंटों में सुलझा लिया है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया, उसे एक कंपनी की तरफ से डिलीवरी के लिए कर्मियों को दी जाती है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को कॉल कर इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले की जांच के सिलसिले में सीसीटीवी कैमरे के फ़ुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि लिफ्ट देने वाले युवक ने उसके साथ मारपीट भी की थी। उसने बताया कि आरोपी हरे रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार था। चिकित्सा जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी की देखरेख में गठित टीम ने इस घटना की छानबीन के लिए कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को हरे रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी दिखी। स्कूटी पर पीछे की सीट पर पीड़िता बैठी थी।


पुलिस टीम ने हरे रंग की स्कूटी की पहचान सेक्टर-10 द्वारका के नजदीक कर ली। जांच में सामने आया कि एक कंपनी की तरफ से इस तरह की स्कूटी सामान की डिलीवरी के लिए अपने कर्मियों को देती है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कूटी को भी बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान गोयला डेयरी निवासी राम किशोर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed