{"_id":"61c2bf2226db5a356214d1bb","slug":"delhi-girl-kidnapped-for-marriage-and-tortured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शादी के लिए अगवा कर किशोरी को किया प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शादी के लिए अगवा कर किशोरी को किया प्रताड़ित
Wed, 22 Dec 2021 11:31 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:31 AM IST
सार
कई दिन बंधक बनाकर किशोरी के साथ की गई मारपीट। कालिंदी कुंज पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के लिए 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की। आरोपी किशोरी के पिता से बदला लेना चहाता था। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने कई दिन की तफ्तीश के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी तक फरार है। इनके कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। किशोरी के कोर्ट में 164 सीपीआरसी के तहत बयान हो गए हैं।
कालिंदी कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जैतपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के गायब होने की शिकायत सात दिसंबर को कालिंदी कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि उसकी बेटी दो दिसंबर से गायब है। कालिंदी कुंज थाने में अपहरण का मामला दर्जकर मामले की जांच एसआई मनमोहन व हवलदार सुनील को दी गई।
युवक के घर से 16 दिसंबर को बरामद कर लिया
इस टीम ने कई दिन की जांच के बाद किशोरी को चांद बाबू(24) नामक युवक के घर से 16 दिसंबर को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चांद बाबू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चांद बाबू के साथी की तलाश कर रही है। किशोरी ने कोर्ट में दिए बयानों के आधार पर मारपीट, पोक्सो और छोटी बच्ची का अपहरण आदि की धाराएं एफआईआर में जोड़ दीं।
विज्ञापन
किशोरी के पिता से बदला लेना चहाता था
आरोपी चांद बाबू ने खुलासा किया है कि वह किशोरी के पिता से बदला लेना चहाता था। इसलिए उसने किशोरी का अपहरण किया था। वह किशोरी से शादी करना चहाता था। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि किशोरी को शादी के लिए तैयार करने के लिए उसके साथ मारपीट भी करता था। आरोपी ने कई बार किशोरी के कपड़े फाडने की कोशिश की थी।