फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi girl had argument with auto driver on fare infuriated driver stab her girl hospitalised

दिल्ली: ऑटो के किराए को लेकर युवती ने की बहस, गुस्से में चालक ने घोंपा चाकू

Tue, 07 Mar 2023 04:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Mar 2023 04:19 PM IST
सार

महरीन की शिकायत पर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Delhi girl had argument with auto driver on fare infuriated driver stab her girl hospitalised
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

दिल्ली में एक ऑटो चालक की सवारी से किराए को लेकर बहस हो गई, जिसमें गुस्साए चालक ने युवती को चाकू घोंप दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहीन बाग की रहने वाली 22 वर्षीय महरीन रियाज ने रविवार को नूर नगर से सीसी मार्केट एनएफसी जाने के लिए एक ऑटो ली। जब वह गंतव्य पर पहुंची तो उसके और ऑटो चालक के बीच में किराए को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस बीच ऑटो चालक को गुस्सा आ गया और उसने महरीन पर एक तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया। इससे महरीन के पेट के निचले हिस्से में दाहिनी तरफ चोटें आ गईं। जिसके बाद युवती को अस्पताल ले जाया गया। महरीन की शिकायत पर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह घटना रविवार को रात करीब 8.30 बजे हुई लेकिन इसकी सूचना अस्पताल से पांच घंटे बाद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed