फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi gets more than 91 thousand Vaccine doses administered 54 thousand doses on wednesday

वैक्सीन: दिल्ली को मिली 91 हजार से ज्यादा खुराक की नई खेप, बुधवार को लगी 54 हजार डोज

Wed, 28 Jul 2021 07:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 28 Jul 2021 07:24 PM IST
सार

बीते मंगलवार को आई इस खेप का असर बुधवार को देखने को मिला जब वैक्सीन आते ही एक दिन में 54 हजार से ज्यादा लोगों को शाम चार बजे तक खुराक लग चुकी थी।

विज्ञापन
Delhi gets more than 91 thousand Vaccine doses administered 54 thousand doses on wednesday
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वैक्सीन की कमी से जूझ रही देश की राजधानी में थोड़ी राहत मिली है। पिछले एक दिन में 91 हजार से ज्यादा खुराक की नई खेप दिल्ली सरकार को मिली है जिसमें कोविशील्ड और कोवाक्सिन दोनों ही तरह की वैक्सीन शामिल हैं।

विज्ञापन


बीते मंगलवार को आई इस खेप का असर बुधवार को देखने को मिला जब वैक्सीन आते ही एक दिन में 54 हजार से ज्यादा लोगों को शाम चार बजे तक खुराक लग चुकी थी। जबकि बीते मंगलवार को दिन भर में केवल 37 हजार लोगों को ही वैक्सीन मिल पाया था। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक दिन पहले दिल्ली सरकार को 62,490 खुराक कोविशील्ड और 29360 कोवाक्सिन की खुराक मिली हैं। इसी के साथ ही तीन दिन का स्टॉक मिल चुका है लेकिन इनमें से एक दिन 28 जुलाई का निकल भी चुका है। फिलहाल विभाग के पास 4.87 लाख खुराक कोविशील्ड और कोवाक्सिन की 2.23 लाख खुराक का स्टॉक उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन की कमी लगातार बनी हुई है। इसलिए कोवाक्सिन और कोविशील्ड दोनों ही वैक्सीन को लेकर दूसरी बार खुराक लेने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। वैक्सीन की कमी का नतीजा है कि पिछले एक दिन में केवल 37, 825 लोगों को वैक्सीन लगा है जिनमें से 23998 को दूसरी बार खुराक दी गई। जबकि 13827 लोगों ने पहली खुराक ली थी।


अब तक दिल्ली में 97,79,440 लोगों को वैक्सीन मिल चुका है जिनमें से 24,54,517 लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। अगर कुल आबादी के लिहाज से बात करें तो करीब 12 से 13 फीसदी आबादी टीकाकरण करवा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed