फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: garbage dump has now been converted into a modern kitchen

दिल्ली: कूड़े का डलावघर अब आधुनिक किचन में हुआ तब्दील

Fri, 13 Aug 2021 11:30 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Aug 2021 11:30 AM IST
सार

  • पटपड़गंज के इस डलावघर में पकेगा प्रतिदिन दो हजार लोगों का खाना
  • पूर्वी दिल्ली स्थित जन रसोई में सभी को एक रुपया में भरपेट भोजन कराया जाएगा

विज्ञापन
Delhi: garbage dump has now been converted into a modern kitchen
खाने की थाली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेकार पड़े डलावघर से अब लोगों की भूख मिटेगी। यहां से गरीबों को भरपेट भोजन कराया जाएगा। दरअसल कूड़े के ढेर जहां पड़े रहते है इस डलाव घर को अब जन रसोई में बदलने का बीड़ा पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने उठाया है। बदबूदार जगह की सफाई करा कर जन रसोई के लिए खाना इसी डलाव घर में बनेगा और लोगों के बीच वितरीत किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर की सबको भरपेट भोजन के तहत अब तीसरी जन रसोई पतपड़गंज में खुल रही है। ईस्ट विनोद नगर के इस कैंटीन की खास बात यह है की यहां डलावघर को किचन में तब्दील किया गया है। बेकार पड़े इन डलावघर को पूरी तरह बदल कर एक आधुनिक जन रसोई बनाया गया है। अब यहां पर एक खूबसूरत रेस्टोरेंट खुल गया है। 
विज्ञापन


जहां एक रुपये में भरपेट भोजन कराया जाएगा। इस रसोई में 50  लोग एक बार में  खाना खा सकेंगे। दिन में 12  बजे से लेकर 3 बजे तक यहां लोग को खाना खिलाया जाएगा। पूर्वी दिल्ली में इस तरह की यह तीसरी रसोई होगी। गांधी नगर और न्यू  अशोक नगर में पहले से ही दो जन रसोई चल रही है। जहां हर दिन 1500 लोगों को खाना खिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम गंभीर ने बताया कि सबको पौस्टिक भोजन के विजन को अपनाते हुए तीसरी जान रसोई की शुरुआत की जा रही है। कोई भूखा न रहे और सबको भरपेट भोजन मिले इस उद्देश्य से रसोई शुरू की जा रही है। यह रसोई अद्वितीय है क्योंकि भारत में पहली बार खाली ॐडलावघरॐ को एक स्लम क्लस्टर के बीच में एक आधुनिक अत्याधुनिक रसोई में परिवर्तित किया गया है। यह रसोई न केवल भूख से लड़ेगी बल्कि संसाधनों की बर्बादी से भी लड़ेगी और दिल्ली को स्वच्छ बनाने में योगदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed