{"_id":"61f28a9594dfe053c83efcde","slug":"delhi-friend-of-woman-attack-her-husband-with-knife-couple-had-some-issue-from-various-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: महिला के दोस्त ने उसके पति पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दंपती का चल रहा है मनमुटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: महिला के दोस्त ने उसके पति पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दंपती का चल रहा है मनमुटाव
Thu, 27 Jan 2022 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 27 Jan 2022 05:36 PM IST
सार
राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी वंदना ने अपने दोस्त राहुल से उनपर हमला करवाया है। उसने बताया कि पांच साल पहले उसने वंदना से शादी की थी। 8-9 माह पहले दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
क्राइम सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में एक महिला के दोस्त ने उसके पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद महिला अपने दोस्त के साथ मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान मूलत: पंडित मौहल्ला ओल्ड कोंडली का रहने वाले राहुल सिंह(31) के रूप में हुई है। मंगलवार देर रात पुलिस को जहांगीरपुरी डीडीए फ्लैट में एक युवका को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल सिंह को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके कुल्हे पर चाकू से कई वार किए गए थे।
विज्ञापन
राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी वंदना ने अपने दोस्त राहुल से उनपर हमला करवाया है। उसने बताया कि पांच साल पहले उसने वंदना से शादी की थी। 8-9 माह पहले दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। वह पत्नी को छोड़कर अपने कोंडली स्थित घर चला गया था।
विज्ञापन
दो तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी के पास आकर रहने लगा। मंगलवार देर रात वंदना अपने दोस्त राहुल के साथ घर पहुंची। उसका दोस्त उसे धमकी देने लगा और कहा कि वंदना अब उसके साथ रहेगी। इस बात का विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकाल लिया और उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना को अंजाम देकर दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।