{"_id":"61add291b20b0b339a7a3eae","slug":"delhi-fraud-on-complaint-of-error-in-credit-card-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: क्रेडिट कार्ड पेमेंट में गड़बड़ी की कस्टमर केयर पर शिकायत करना एम्सकर्मी को पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: क्रेडिट कार्ड पेमेंट में गड़बड़ी की कस्टमर केयर पर शिकायत करना एम्सकर्मी को पड़ा भारी
Mon, 06 Dec 2021 02:36 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:36 PM IST
सार
जालसालों ने अपने बैंक खातों में डलवाए हजारों रुपये, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रेडिट कार्ड पेमेंट में हुई गड़बड़ी की कस्टमर केयर पर शिकायत करना एक महिला एम्सकर्मी को भारी पड़ गया। जालसाजों ने पीड़िता के बैंक खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पश्चिम विहार थाना पुलिस ने ठगी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोनपे से ज्यादा रकम का पेमेंट कर दिया
पश्चिम विहार निवासी अनीता मगन दिल्ली के एम्स अस्पताल में कार्यरत है। पुलिस को दी शिकायत में अनीता ने बताया कि वह शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करती है। हर महीने वह क्रेड एप से पैमेंट करती है। 25 हजार रुपये का पेमेंट करने के दौरान उसने फोनपे से ज्यादा रकम का पेमेंट कर दिया। इसकी शिकायत करने के लिए उसने गूगल से क्रेड एप का कस्टमर केयर नंबर निकाला और उस पर बात की। पीड़िता ने अपनी सारी समस्या बताई।
विज्ञापन
अनीता ने उसके दिए दो अकाउंट में 25-25 हजार रुपये डाल दिए
कस्टमर केयर पर बात करने वाले व्यक्ति ने अनीता को सबसे पहले ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। उसके बाद बताया कि कंपनी का नियम है कि हम आपके बैंक खाते में दो लाख रुपये भेजेंगे, आप अपनी रकम को रखकर बाकी का रकम वापस कर देना। उसने अनीता के बैंक खाते में दो लाख रुपये भेजे। अनीता ने उसके दिए दो अकाउंट में 25-25 हजार रुपये डाल दिए। लिमिट पूरा होने की वजह से और रकम नहीं भेज पाई। बाद में अनिता को कुछ शक हुआ।
विज्ञापन