{"_id":"5ed73f738ebc3e906e129102","slug":"delhi-former-municipal-corporation-candidate-rahul-aka-bhuru-murdered-during-morning-walk-was-attacked-8-months-ago-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः सैर पर निकले पूर्व निगम प्रत्याशी राहुल ऊर्फ भुरू की पांच गोलियां मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः सैर पर निकले पूर्व निगम प्रत्याशी राहुल ऊर्फ भुरू की पांच गोलियां मारकर हत्या
Wed, 03 Jun 2020 11:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
पूर्वी दिल्ली में वेस्ट विनोद नगर में बुधवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व निगम प्रत्याशी राहुल सिंह उर्फ भुरू की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
यह घटना उस वक्त हुई जब राहुल सुबह की सैर पर निकले थे। वह रोजाना की तरह अपनी सैर कर ही रहे थे कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने मयूर पब्लिक स्कूल के पास उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। राहुल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि राहुल पर आठ माह पहले भी हमला किया गया था, लेकिन उस हमले में वह बच गया।
विज्ञापन