{"_id":"6109341732cef20405611780","slug":"delhi-former-mla-nd-sharma-son-arrested-in-honey-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पूर्व विधायक एनडी शर्मा का बेटा हनी ट्रैप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : पूर्व विधायक एनडी शर्मा का बेटा हनी ट्रैप में गिरफ्तार
Tue, 03 Aug 2021 05:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 03 Aug 2021 05:48 PM IST
सार
- पुलिस ने तीन साथियों को पहले ही दबोचा, 10 लाख ऐंठने की रच रहे थे साजिश
विज्ञापन
जेल (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पूर्व जिले की बदरपुर थाना पुलिस ने दो बार विधायक रह चुके राम सिंह नेताजी के बेटे तरुण कुमार को हनीट्रैप में फंसाकर 70 हजार रुपये ऐंठने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नारायण दत्त शर्मा के बेटे नील दत्त शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने सोमवार को नील को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। साजिश 10 लाख रुपये ऐंठने की थी।
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार, एक जुलाई को तरुण ने बदरपुर थाने में शिकायत दी थी कि इंस्टाग्राम पर 30 मार्च को एक युवती ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उसने इसे स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 3 अप्रैल को युवती ने तरुण से कहा कि उसके पास उसका अश्लील फोटो है। वह उसे दस लाख रुपये दे, वरना वह फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर देगी। विधायक के बेटे ने तीन बार में 70,000 आरोपी युवती को पेटीएम के माध्यम से भेज दिए। इसके बाद युवती की मांग बढ़ती रही तो तरुण ने बदरपुर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तफ्तीश के बाद पवन चोखे लाल को गिरफ्तार किया। उससे पता लगा कि इंस्टाग्राम की आईडी नील दत्त नाम के व्यक्ति ने तैयार की है। ठगी की रकम अमित और सचिन के खाते में गई है। इस मामले में उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद रविवार को पुलिस ने मोल्हड़बंद एक्सटेंशन बदरपुर निवासी नील दत्त को गिरफ्तार कर लिया। उस पर तरुण को फंसाने के लिए फर्जी आईडी बनाने का आरोप है।
विज्ञापन