{"_id":"69e142a1a60625d3e70d9d42","slug":"delhi-fire-policeman-saves-a-life-in-swaroop-nagar-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आग: स्वरूप नगर में पुलिसकर्मी ने बचाई एक जान, चलती कार में उठी लपटें तो चालक की समझदारी से बचे चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आग: स्वरूप नगर में पुलिसकर्मी ने बचाई एक जान, चलती कार में उठी लपटें तो चालक की समझदारी से बचे चार
Fri, 17 Apr 2026 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:42 AM IST
सार
पहली मंजिल पर लगी आग में एक शख्स फंस गया। सूचना मिलते ही थाने से पहुंचे हवलदार अंकित ने दूसरी इमारत पर जाकर पीड़ित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिसकर्मी की सूझबूझ और बहादुरी को लेकर आला अधिकारियों ने उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन
Delhi Fire
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वरूप नगर इलाके में एक मकान में अचानक आग लग गई। पहली मंजिल पर लगी आग में एक शख्स फंस गया। सूचना मिलते ही थाने से पहुंचे हवलदार अंकित ने दूसरी इमारत पर जाकर पीड़ित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिसकर्मी की सूझबूझ और बहादुरी को लेकर आला अधिकारियों ने उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 12 अप्रैल को पुलिस को अमृत विहार स्थित एक घर में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही तुरंत थाने से एएसआई नरेंद्र और हवलदार अंकित मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस कर्मियों ने देखा कि एक इमारत की पहली मंजिल से आग की लपटेंं निकल रही हैं और उसके बालकनी में एक व्यक्ति को फंसा हुआ है। बाहर काफी लोग जमा थे, लेकिन कोई भी उस शख्स को बचाने की कोशिश नहीं कर रहा था। वह व्यक्ति काफी डरा सहमा था और बचने की उपाय कर रहा था।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हवलदार अंकित ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना देर किए उससे सटे मकान की पहली मंजिल पर पहुंचे और उस व्यक्ति को सहारा देकर दूसरी इमारत के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए व्यक्ति की पहचान 41 साल के तुषार अनुराग के रूप में हुई है। वह निजी कंपनी में काम करते हैं और घटना के समय वह घर में अकेले थे। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग, नवजात बच्चा समेत चार लोग बाल बाल बचे
आजादपुर फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार दोपहर चलती वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। कार के इंजन से धुआं निकलता देख चालक अहमद ने सतर्कता से कार को रोककर उसमें सवार लक्ष्मी नाम की महिला और उसके दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लक्ष्मी हादसे के समय बच्चों को कैब से लेकर ओखला स्थित एक निजी अस्पताल जा रही थीं। वह आजादपुर की रहने वाली हैं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
दमकल विभाग के मुताबिक दोपहर करीब 1.10 बजे कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पास के फायर स्टेशन से एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने देखा कि कार से आग की लपटें निकल रही हैं। टीम ने तुरंत राहत बचाव का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
जांच में पता चला कि आजादपुर की रहने वाली लक्ष्मी कैब से अपने नवजात बच्चे और एक और बच्चे को लेकर ओखला स्थित निजी अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान आजादपुर फ्लाई ओवर पर अचानक कार में आग लग गई। चालक अहमद ने समय रहते गाड़ी के गेट खोले और सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। उसके बाद चालक खुद भी कार से सुरक्षित निकल गया।
गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मी और ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने भी सक्रियता दिखाई। दमकल की टीम को सूचना देने के बाद यातायात को उस रास्ते पर प्रवेश बंद कर दिया। जिसकी वजह से दमकल की टीम बिना जाम का सामना किए मौके पर पहुंच गई। शुरुआत जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामला की जांच कर रही है।