{"_id":"5ed8a3bc8ebc3e904c7996b8","slug":"delhi-fire-catches-in-commercial-building-in-azadpur-area-many-fire-tenders-at-spot-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः आजादपुर में शांति भवन इमारत में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः आजादपुर में शांति भवन इमारत में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Thu, 04 Jun 2020 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
आजादपुर इलाके में एक इमारत में लगी आग
- फोटो : शुजात आलम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के आजादपुर इलाके में गुरुवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना फैली। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आजादपुर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी के झुलसने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को आग के संबंध में सुबह 11 बजे के आस-पास कॉल मिली जिसके बाद दमकल के नौ वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और स्थान को ठंडा करने का कार्य जारी है। आग लगने के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।