{"_id":"5ed47e928ebc3e908644f27a","slug":"delhi-fire-breaks-out-in-nirman-bhawan-fourth-floor-many-fire-tenders-at-spot-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
Mon, 01 Jun 2020 10:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
निर्माण भवन में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने पाया काबू
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह वहां आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
मध्य दिल्ली में स्थित निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर सोमवार सुबह मामूली आग लग गई। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे फोन पर आग की सूचना दी गई और दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग को 15 मिनट के भीतर बुझा लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यह आग निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर स्थित एक कक्ष में रखे प्रिंटर से लगनी शुरू हुई। निर्माण भवन में शहरी विकास मंत्रालय स्थित है।
#UPDATE Delhi: Fire that broke out on the 4th floor of Nirman Bhawan, is under control now. https://t.co/H57YdDt7G8 pic.twitter.com/U7QmiDrH2b
— ANI (@ANI) June 1, 2020