फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: ईडी और IT के दफ्तर में लगी आग, महत्वपूर्ण फाइल व दस्तावेज जले

Mon, 24 Jul 2017 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Jul 2017 08:59 PM IST
सार

 हेड : लोकनायक भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग
सबहेड : आयकर विभाग की अहम फाइलें और दस्तावेज जले, धुएं से एक महिला घायल

फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियों ने ढाई घंटे में काबू पाया
एसी की तारों में शॉट सर्किट होने की वजह से हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली ।

विज्ञापन
Delhi: Fire breaks out in Lok Nayak Bhawan, 25 fire tenders on the spot.
loknayak bhavan fire

खान मार्केट स्थित लोकनायक भवन की चौथी मंजिल में आयकर विभाग (अपील) के कार्यालय में सोमवार शाम को आग लगने से अफरातफरी व भगदड़ मच गई। इसे काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियों को ढाई घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

Delhi: Fire breaks out in Lok Nayak Bhawan, 25 fire tenders on the spot.
loknayak bhavan fire - फोटो : ANI

आगजनी में कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण फाइल व दस्तावेज जल गए। वहीं एक महिला के घायल होने के समाचार है। शुरूआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि आग  एसी की तारों में शॉट सर्किट होने की वजह से लगी। नई दिल्ली की तुगलक रोड़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi: Fire breaks out in Lok Nayak Bhawan, 25 fire tenders on the spot.
loknayak bhavan fire - फोटो : ANI
खान मार्केट में स्थित दस मंजिला लोकनायक भवन में सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग समेत कई कार्यालय हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय भी भवन की पांचवीं मंजिल पर है। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे लोकनायक भवन की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। घटना के समय हजारों की  संख्या में लोग भवन में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi: Fire breaks out in Lok Nayak Bhawan, 25 fire tenders on the spot.
loknayak bhavan fire
सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग फैलने लगी तो फायर ब्रिगेड की और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद फायरब्रिगेड की हाइड्रोलिक क्रेन के अलावा कुल 26 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। भवन के पास नीचे ज्यादातर जगह पर पार्किंग की जगह है। इस कारण फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों को भवन तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
Delhi: Fire breaks out in Lok Nayak Bhawan, 25 fire tenders on the spot.
loknayak bhavan fire

हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग को चौथी मंजिल पर ही काबू कर लिया और उसे दूसरी मंजिलों तक फैलने नहीं दिया। ​पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग से धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया। इसकी चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। पीसीआर वैन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। आग से कई मंजिलों के शीशे भी टूट गए। आग से एक लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed