फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Fire breaks out in a shelter home near Kashmiri Gate

दिल्लीः निगम बोध घाट के पास बेघरों का बवाल, रैन बसेरे फूंके, पुलिस पर किया पथराव

Sat, 11 Apr 2020 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Fire breaks out in a shelter home near Kashmiri Gate
दिल्ली में रैन बसेरों में लगाई गई आग - फोटो : amar ujala

कश्मीरी गेट स्थित निगम बोध घाट के पास शनिवार शाम बेघर लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने तीन रैन बसेरों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस  मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने जिप्सी में तोड़फोड़ करने के अलावा पुलिस पर पथराव कर दिया। करीब 150-200 लोगों की भीड़ ने काफी देर तक हंगामा किया।दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बल प्रयोग कर बेघरों को वहां से तितर-बितर किया गया। दरअसल शुक्रवार शाम को खाना बांटने के दौरान बेघरों ने हंगामा कर दिया था। इसके बाद खाना बांटने आए सिविल डिफेंस के वॉलटियर्स ने बेघरों के साथ सख्ती कर दी थी। इसके बाद एक बेघर यमुना में कूद गया। शनिवार को उसका शव यमुना से मिला तो इन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने हिंसा का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को दिल्ली सरकार की ओर से खाना बांटने आई टीम के साथ बेघरों ने बदसलूकी की थी। भीड़ अधिक होने की वजह से सभी पास-पास खड़े होकर खाना लेने का प्रयास कर रहे थे। सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने सभी से सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा। इस बात पर बेघर झगड़ा करने लगे। मारपीट की नौबत आई तो सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने सख्ती दिखा दी। इसके बाद तीन-चार बेघर यमुना में कूद गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तो खुद ही निकल गए, लेकिन एक गायब हो गया। इस बात से बेघर काफी नाराज थे। दूसरी ओर सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से रैन बसेरों में महज 60 ही लोग सो पा रहे थे। आम दिनों में यहां 250 लोग सोते हैं। ऐसे में बाहर सोने वाले बेघर इस बात से भी नाराज थे। शनिवार दोपहर के समय पुलिस शुक्रवार को कूदे बेघर का शव यमुना से निकालकर पहचान के लिए निगम बोध घाट स्थित रैन बसेरे पहुंची।


रात में रैन बसेरे के बाहर सोने, खाना बांटने  को लेकर हुए झगड़े और अपने साथी की लाश देखकर सभी भड़क गए। इन लोगों ने पुलिस से अपने साथी की लाश कब्जे में ले ली। बाद में हंगामा करने लगे। इन लोगों ने शाम करीब साढ़े पांच बजे  तीन रैन बसेरों में आग लगा दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो इन लोगों ने उन पर भी पथराव कर दिया। करीब एक घंटे चले बवाल के बाद पुलिस ने किसी तरह इन पर काबू पाया। आरोपियों ने पुलिस की एक जिप्सी भी तोड़ डाली। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने बलवे का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर इनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed