फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Father and his relative burn 7 year old son with cigarette separated mother complain read detail

Delhi: पत्नी से कानूनी लड़ाई कर हासिल की बच्चे की कस्टडी, अब उसी मासूम को सिगरेट से दागा

Fri, 03 Mar 2023 10:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Mar 2023 10:22 AM IST
सार

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नेब सराय में रहने वाली दंपती के बीच विवाद चल रहा है। दोनों अलग रहते हैं। हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद 7 वर्ष के बच्चे की कस्टडी उसके पिता को दे दी गई थी।

विज्ञापन
Delhi Father and his relative burn 7 year old son with cigarette separated mother complain read detail
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय थाना इलाके में 7 वर्ष के बच्चे को सिगरेट से दागने का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में बच्चे को सिगरेट से जलाने की पुष्टि हो गई है। नेब सराय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला बच्चे के पिता उसकी बुआ, बुआ की लड़की समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है । हालांकि इस मामले में शुक्रवार सुबह तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नेब सराय में रहने वाली दंपती के बीच विवाद चल रहा है। दोनों अलग रहते हैं। हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद 7 वर्ष के बच्चे की कस्टडी उसके पिता को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा पिता के पास रह रहा था। अब बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बेटे को उसकी ननद की लड़की ने सिगरेट से दागा है। मां के आरोपों के बाद पुलिस ने अस्पताल में बच्चे की मेडिकल जांच कराई। जांच में उसके हाथ में सिगरेट जलाने के निशान पाए गए हैं। आरोप है कि बच्चे को दिसंबर महीने में सिगरेट से जलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed