{"_id":"68b365ae19d140c3e40893b8","slug":"delhi-factory-owner-s-son-dies-due-to-compressor-explosion-2025-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi : कंप्रेसर फटने से फैक्टरी मालिक के बेटे की मौत, बवाना की पाउडर कोटिंग फैक्टरी धमाके में कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : कंप्रेसर फटने से फैक्टरी मालिक के बेटे की मौत, बवाना की पाउडर कोटिंग फैक्टरी धमाके में कर्मचारी घायल
Sun, 31 Aug 2025 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 31 Aug 2025 06:19 AM IST
सार
दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
बाहरी उत्तरी जिला के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पाउडर कोटिंग फैक्टरी में कंप्रेसर फटने के बाद आग लग गई। हादसे में फैक्टरी मालिक के बेटे शेरकोट बिजनौर यूपी निवासी नाजिम की मौत हो गई। यूपी के आजमगढ़ निवासी अखिलेश नाम का कर्मचारी घायल हो गया। अखिलेश को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शनिवार शाम 6.37 बजे बवाना औद्योगिक क्षेत्र के बी ब्लॉक में स्थित एक फैक्टरी में धमाके की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बवाना थाना की पुलिस और दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने बेसमेंट सहित तीन मंजिला इमारत में आग बुझाने के साथ साथ फैक्टरी में घायल हुए नाजिम और अखिलेश को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां नाजिम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल अखिलेश को अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर पता चला कि पश्चिम विहार निवासी निजामुद्दीन फैक्टरी मालिक है। वह पाउडर कोटिंग फैक्टरी किराए पर चला रहा था। नाजिम उसका बेटा था। शाम में काम करने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया और फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में कंप्रेसर विस्फोट का मामला लग रहा है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
